Skip to main content

October 2024 में रही इन Mid Size Sedan Cars की मांग, जानें किसकी हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री

देश में SUV सेगमेंट के अलावा आराम और लग्‍जरी के लिए सेडान कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। Maruti Hyundai Volkswagen और Skoda जैसी वाहन निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में अपने उत्‍पाद ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक October 2024 के दौरान देश भर में किन Mid Size Sedan Cars की बिक्री कैसी रही है। आइए जानते हैं। 

कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद कौन संभालेगा उनके मंत्रालय? सामने आया बड़ा अपडेट

Kailash Gehlot Resignation कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा सीएम आतिशी ने भी स्वीकार कर लिया। इसके बाद यह संशय बरकरार था कि इनके विभागों को कौन संभालेगा क्योंकि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2024) होने हैं। अब इसको लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है।

दिल्ली में सांसों पर संकट बढ़ा, कई इलाकों में AQI 450 के पार; पराली के धुएं ने आबोहवा को बनाया दमघोंटू

दिल्ली- एनसीआर में रविवार सुबह स्मॉग के साथ-साथ कोहरे की मोटी चादर छाई रही। इस वजह से रविवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 429 दर्ज किया गया। राजधानी के कई इलाकों में एयर इंडेक्स 450 से ज्यादा पर पहुंच गया। साथ ही सफदरजंग के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने से न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। आईजीआई एयरपोर्ट के पास हल्का कोहरा रहा।

गोरखपुर में बवाल: बाल संप्रेक्षण गृह में भिड़े अपचारी, 10 घायल; तीन भागे

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाल सुधार गृह में रविवार सुबह बवाल हो गया। बंदियों के बीच हुई मारपीट में कई घायल हो गए और कुछ मौके पाकर फरार भी हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जेल में क्षमता से अधिक बाल कैदी बंद हैं।

गोरखपुर। पादरी बाजार स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में शनिवार की देर रात वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई में अपचारियों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर खिड़की में लगे कांच को तोड़कर दोनों गुट ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें 10 लोग घायल हो ग

गिद्दड़बाहा के रण में उतरे कांग्रेस के पूर्व सांसद और विधायक, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी किया प्रचार

गिद्दड़बाहा उपचुनाव में कांग्रेस आप और भाजपा ने बड़े नेताओं को प्रचार में उतार दिया है। कांग्रेस ने पूर्व सांसदों और विधायकों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। वहीं आप सरकार के मंत्री भी प्रचार में जुटे हैं। भाजपा से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू गिद्दड़बाहा में डेरा डाले हुए हैं। सीएम मान और अरविंद केजरीवाल चौथी बार गिद्दड़बाहा आए।

गिद्दड़बाह। विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश की हाट सीट में शुमार गिद्दड़बाहा में आप, भाजपा और कांग्रेस बड़े नेताओं को प्रचार में लगा रही हैं। मतदान 20 नवंबर को है।

एमपी के पन्ना में किसान के खेत से मिला में 7.44 कैरेट का हीरा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को 7.44 कैरेट का हीरा मिला है जो केवल तीन महीनों में उसकी दूसरी ऐसी खोज है। किसान का नाम दिलीप मिस्त्री बताया जा रहा है किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। साथ ही उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को 7.44 कैरेट का हीरा मिला है, जो केवल तीन महीनों में उसकी दूसरी ऐसी खोज है। किसान का नाम दिलीप मिस्त्री बताया जा रहा है, किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है।

शिमला के रामकृष्ण आश्रम में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी; भारी संख्या में पुलिस तैनात

शिमला के स्वामी रामकृष्ण आश्रम में शनिवार देर रात दो समूहों के बीच झड़प हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भक्तों के एक समूह ने यह आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि उन्हें आश्रम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।

शिमला। शिमला में स्वामी रामकृष्ण आश्रम  शनिवार देर रात दो समूहों के बीच झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। आश्रम में प्रार्थना और ध्यान के बाद झगड़ा शुरू हुआ