Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर से दूर यदि कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत हैं, तो वह आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

Jharkhand Cabinet Expansion: 5 दिसंबर को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का गठन, JMM-RJD और कांग्रेस में बनी सहमति

झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अकेले की शपथ ली थी। किस-किस विधायक को मंत्री बनाना है इसका निर्णय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ था। अब इस विषय पर सहयोगी दलों के बीच सहमति बन गई है। पांच दिसंबर को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा।

Launch से पहले लीक हो गई Mahindra XEV 7e की फोटो, XUV 700 के Electric Version की क्‍या मिली जानकारी, पढ़ें खबर

Mahindra की ओर से हाल में ही दो नई Electric SUVs को ही लॉन्‍च किया गया है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से XUV 700 के Electric Version को भी लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले इसकी फोटो सोशल मीडिया पर लीक (Mahindra XEV 7e spy photos) हो गई हैं। लीक फोटो से क्‍या जानकारी मिली है। आइए जानते हैं।

Vivo X200 सीरीज भारत में 12 दिसंबर को होगी लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगा MediaTek का सबसे तगड़ा प्रोसेसर

Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च होंगे। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन - Vivo X200 और X200 Pro और X200 Pro Mini लॉन्च होंगे। इससे पहले कंपनी ने पिछले सालX100 सीरीज को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। इस बार कंपनी दिसंबर इन्हें लॉन्च कर रहे हैं। Vivo X200 सीरीज को MediaTek Dimensity 9400 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ रिलीज होंगे।

प्लॉट में पानी के ऊपर तैरती दिखी ऐसी चीज, लोगों के देखते ही उड़े होश; फिर पुलिस को किया कॉल

Fetus Found in Prem Nagar बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक खाली प्लाट के पानी में बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

बाहरी दिल्ली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खाली प्लॉट स्थित भरे पानी में बच्ची का भ्रूण पानी के ऊपर तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Anupamaa को छोड़कर चला गया ये करीबी एक्टर, रुपाली गांगुली हैं इसकी वजह? खुद बताई पूरी सच्चाई

13 जुलाई 2020 से टेलीविजन पर ऑनएयर हो रहा राजन शाही का शो अनुपमा पिछले कई सालों से लगातार टीआरपी में नंबर 1 बना हुआ था। हालांकि पिछले कुछ समय से इस शो पर और अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली पर लगातार मुसीबतें आ रही हैं। वनराज और काव्या के बाद अब इस शो को एक ऐसे एक्टर ने अलविदा कह दिया है जिसका नाम सुनकर आपका दिल टूट जाएगा।

न्यूजीलैंड को हार के बाद ICC ने दिया 'डबल झटका', WTC Final खेलना हुआ मुश्किल, इंग्लैंड को भी मिली बुरी खबर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड की मेजबानी कर रही है। दोनों ही टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसकी डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की उम्मीदों को झटका लगा था। अब आईसीसी ने ऐसा कुछ कर दिया है कि कीवी टीम को डबल झटका लग गया है।