Skip to main content

BAN Vs WI 2nd Test: तैजुल के 'पंजे' के कारण ड्रॉ हुई टेस्ट सीरीज, 15 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह बांग्लादेश की टीम ने 15 साल बाद वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट मैच जीता। बता दें कि अभी तक दोनों टीमों के बीच 11 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है जिसमें दो सीरीज बांग्लादेश ने जीती है जबकि 8 सीरीज वेस्टइंडीज ने जीती।

बांग्लादेश की टीम ने 15 साल के लंबे इंतजार के बाद वेस्टइंडीज की धरती पर पहला टेस्ट मैच जीता। भारत से लगातार दो मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के चलते बांग्लादेश की टीम पटरी पर लौट आई।

राजू के सच से उठेगा पर्दा! जांच करने सीकर जाएगी गाजियाबाद पुलिस; इन 5 सवालों ने केस को उलझाया

गाजियाबाद में 30 साल बाद मिले राजू केस में पुलिस कई सवालों में उलझ गई है। अब सच जानने पुलिस सीकर जाएगी। साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक व्यक्ति ने सीकर में युवक के एक परिवार के साथ रहने की जानकारी दी थी। सीकर के थाना प्रभारी से पुलिस ने बात की है। पुलिस जांच के लिए सीकर भी जाएगी।

साहिबाबाद। राजू के राजस्थान के सीकर के एक गांव में परिवार का बेटा बनकर रहने के मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद पुलिस ने सीकर पुलिस से संपर्क किया है। जांच करने के लिए पुलिस सीकर भी जाएगी।

Jharkhand New Cabinet: कौन हैं सुरेश पासवान? जिन्हें झारखंड में RJD कोटे से मंत्री बनाने की है तैयारी

 झरखंड में 5 दिसंबर को नई कैबिनेट का गठन होने जा रहा है। इस कैबिनेट में देवघर के विधायक सुरेश पासवान का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। उन्हें 5 दिसंबर को राजभवन में शपथ दिलाई जा सकती है। बता दें कि सुरेश पासवान राजद विधायक दल के नेता भी हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

मॉर्निंग वॉक से लौटा बेटा सदमे में, दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर; मां-बाप और बहन की हत्या

 राजधानी से दिल दहला देने वाले वारदात सामने आई है। दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। दंपती और उनकी बेटी का शव घर में पड़े मिले। बेटा मॉर्निंग वॉक से लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आज मृतक दंपती की मैरिज एनिवर्सरी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर दंपती और उनकी बेटी की हत्या की गई है।

Farmers Protest: किसानों ने कड़ी की डल्लेवाल की सुरक्षा, 40-40 पहरेदार हाथों में लाठियां लेकर 24 घंटे तैनात

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल की सुरक्षा को देखते हुए खनौरी बॉर्डर पर मोर्चा स्थल पर किसानों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 40-40 किसान वालंटियर हाथों में लाठियां लेकर तीन लेयर में 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। वहीं किसान छह दिसंबर को शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच को लेकर अड़े हैं।

संगरूर। किसानों की मांगों को लेकर आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को 25 नवंबर को खनौरी बॉर्डर से आधी रात को हिरासत में लेने की घटना से किसान सतर्क हो गए हैं।

Sambhal Violence: हिंसा में विदेशी फंडिग की भी आशंका, नाली में पाकिस्तान के साथ अमेरिकी कारतूस भी मिला

संभल हिंसा की जांच में पाकिस्तानी और अमेरिकी कारतूस मिलने से विदेशी कनेक्शन की आशंका बढ़ गई है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से छह खोखे मिले हैं जिनमें से एक पर पीओएफ (पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री) लिखा है। पुलिस विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। संभल में पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके हैं।

'राजनीतिक पर्यटन के लिए राहुल जा रहे संभल', योगी के मंत्री बोले- माहौल बिगाड़ना चाहती हैं सपा-कांग्रेस

राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इसे राजनीतिक पर्यटन बताया है। उन्होंने कहा कि संभल में सामान्य हो रही स्थिति को कांग्रेस और सपा के नेता बिगाड़ना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि संभल जामा मस्जिद का सर्वे कोर्ट के आदेश पर हो रहा था। इसके बाद भी सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां पर स्थिति बिगाड़ी और हिंसा की।