Skip to main content

फाइनली! Samsung यूजर्स को मिला One UI 7 बीटा अपडेट, AI फीचर्स के साथ बहुत कुछ है नया

UI 7 बीटा अपडेट भारत जर्मनी साउथ कोरिया यूएस यूके और पॉलेंड के यूजर्स के लिए 5 दिसंबर से रोलआउट होना शुरू हो गया है। नया अपडेट फिलहाल गैलेक्सी S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स को ही मिला है। इसमें कंपनी ने कई नए फीचर्स की पेशकश की है। अपडेट में कैमरा कंट्रोल और कई नए यूआई एलिमेंट शामिल हुए हैं।

विवादित ढांचा गिराने की बरसी पर पहली बार बंगाल विधानसभा का सत्र रहा स्थगित, भाजपा ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को स्थगित रहा। इसकी वजह छह दिसंबर की तारीख थी। दरअसल इसी दिन 1992 को अध्योध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इसके विरोध में पहली बार विधानसभा का सत्र स्थगित किया गया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। बंगाल सरकार वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ भी हैं।

कोलकाता। बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार लगातार वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध कर रही। विधेयक के खिलाफ शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कोलकाता में एक बड़ी रैली निकाली

IND vs AUS 2nd Test: कंगारुओं के नाम रहा एडिलेड टेस्‍ट का पहला दिन, दमदार गेंदबाजी के बाद की ठोस शुरुआत

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत की पहली पारी 180 रन पर सिमट पर सिमट गई थी। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्‍यादा 42 रन बनाए।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्‍ट का आज, शुक्रवार से आगाज हुआ। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस टेस्‍ट के पहले दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है। दिन का खेल समाप्‍त होने तक ऑस्‍ट्रेलिया टीम पहली पारी में 94 रन पीछे है।

अब हिंदुओं पर और अत्याचार नहीं! 9 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगे विदेश सचिव; पढ़ें यूनुस सरकार से क्या होगी बात?

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री का 9 दिसंबर को बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है और वह अपने समकक्ष से मुलाकात करेंगे और यात्रा के दौरान कई अन्य बैठकें होंगी। विदेश सचिव के नेतृत्व में विदेश कार्यालय परामर्श एक संरचित जुड़ाव है। दोनों देशों के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में काफी खटास आ चुकी है।

नई Hyundai Palisade फ्लैगशिप SUV हुई पेश, नए डिजाइन समेत हाइब्रिड इंजन से लैस

नई हुंडई पैलिसेड फ्लैगशिप एसयूवी को कोरियाई बाजार में पेश किया गया है। इसे साल 2025 की शुरुआत में ग्लोबल बाजार में पेश किया जाएगा। इसमें पेट्रोल-हाइब्रिड वाला इंजन देखने के लिए मिलेगा। इसमें नया थीटा 3 हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलेगा। नई Hyundai Palisade को मौजूदा मॉडल से अलग डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास है।

नया Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर दिसंबर में होगा लॉन्च, पहले से स्टाइलिश और कीमत में होगी कम

New Bajaj Chetak Launch Date नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर 20 दिसंबर 2024 को लॉन्च होने जा रहा है। यह नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने वाला है। इसमें बैटरी पैक पहले से बेहतर होने के साथ ही ज्यादा रेंज कैपेसिटी के साथ भी आ सकता है। भारत में नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 95998 रुपये से 128744 रुपये तक हो सकती है।

किसानों की सबसे बड़ी मांग पर कृषि मंत्री ने संसद में दिया जवाब, बताया MSP का फॉर्मूला; कर्जमाफी पर कही ये बात

किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य पर खरीदेगी। यह मोदी की गारंटी है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा।