Alert in UP: संभल से लेकर अयोध्या तक 6 दिसंबर को यूपी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; ड्रोन से निगरानी
Alert in UP: संभल से लेकर अयोध्या तक 6 दिसंबर को यूपी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; ड्रोन से निगरानी
संभल से अयोध्या और मथुरा तक यूपी अलर्ट मोड पर है। संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने थ्री लेयर सुरक्षा लागू की है। अयोध्या में 6 दिसंबर के बाबरी विध्वंस की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ाई गई है। मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के चलते सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। काशी-प्रतापगढ़ में भी निगरानी तेज है।
पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, 26.50 करोड़ जीएसटी चोरी में शाह मोहम्मद को कोर्ट ने भेजा जेल
पूर्व सांसद कादिर राणा के बेटे शाह मोहम्मद को 26.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। डीजीजीआइ की टीम ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 18 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राना स्टील पर 22 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप है।
मेरठ। डीजीजीआइ की टीम ने शुक्रवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 18 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में शाह मोहम्मद को जेल भेज दिया।
Jharkhand Ministers Portfolio: झारखंड में हुआ मंत्रालयों को बंटवारा, हेमंत सोरेन ने अपने पास रखे अहम
झारखंड में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास गृह कार्मिक पथ निर्माण और भवन निर्माण मंत्रालय रखा है। अन्य मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए गए हैं। दीपक बिरुवा को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग परिवहन विभाग मिला है। वहीं चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है।
Video: 'आज मैंने आपका नामांकन कर दिया है, किसान के ...', राज्यसभा में धनखड़ ने शिवराज सिंह को दिया नया नाम
राज्यसभा में आज कांग्रेस सांसद की सीट पर कैश मिलने के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। इस बीच शिवराज सिंह के भाषण से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो देश के लाडले हैं और किसानों के लिए दिल से काम करते हैं। सभापति ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर भी तंज कसा।
संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के हंगामे के बाद आज सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट पर कैश मिलने का मुद्दा उठा तो वहीं कई और मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बीच शिवराज सिंह के भाषण से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी खूब तारीफ की।
Bihar News: पटना में BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई छात्र हुए घायल; अधिकारियों का आया जवाब
BPSC Exam News पटना में BPSC अभ्यर्थियों को विरोध जताना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर जमकर लाठी चार्ज कर दिया है। कई अभ्यर्थी इस लाठी चार्ज में घायल हो गए हैं। कइयों के सिर भी फूट गए हैं। छात्र परीक्षा पर स्टे लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है।
'ये संबित पात्रा का असंसदीय आचरण', राहुल गांधी को 'देशद्रोही' कहने पर एक्शन में कांग्रेस; संसद में दिया नोटिस
Congress action against Sambit Patra राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस आगबबूला हो गई है। पार्टी ने भाजपा सांसद संबित पात्रा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। इसके चलते कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने संसद में संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस पेश किया है। पात्रा ने राहुल गांधी को सर्वोच्च कोटि का देशद्रोही कहा था।
IND vs AUS: Rohit Sharma की वापसी रही फीकी, गौतम गंभीर का प्लान हुआ फेल; एडिलेड में भारत की फजीहत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और यशस्वी जायसवाल गोल्डन डक का शिकार हुए। कप्तान रोहित शर्मा भी फीके रहे। उन्होंने 23 गेंदों पर 23 रन बनाए।