Atul Subhash Case: पिता की मौत, मां-नानी और मामा जेल में; अब कहां है अतुल सुभाष का बेटा?
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार हुईं अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है। फिलहाल उसकी देखरेख एक रिश्तेदार कर रहे हैं। निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बच्चा कहां है। उन्होंने एक अखबार में छपी खबर कि बच्चा उनके पास है को पूरी तरह गलत बताया।
मुंबई मोटरबोट हादसा: पीछे की नाव पर सवार थे जौनपुर के वकील, बोले- 'एलिफेंटा घूमने के चक्कर में बच गई जान
'मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं की ओर जा रही एक पैसेंजर मोटरबोट की बुचर द्वीप के पास नौसेना की स्पीड बोट से हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 99 लोगों को बचा लिया गया है जबकि पांच लोगों की तलाश अभी जारी है। मृतकों में नौसेना का एक जवान स्पीड बोट पर सवार दो ओईएम और 10 नागरिक शामिल हैं।
Sambhal News: सांसद बर्क के आवास पर बिजली विभाग की फिर छापेमारी, पुलिस-RAF की मौजूदगी में छत पर चढ़कर की गई चेकिंग
बिजली विभाग की टीम एएसपी श्रीशचंद के नेतृत्व में भारी पुलिस और आरएएफ जवानों के साथ दीपा सराय पहुंची। जहां बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को लगे स्मार्ट मीटिंग की रीडिंग ली और पूरे परिसर का मुआयना किया। अधिकारियों ने सांसद के आवास की पहुंचकर छत पर चढ़कर बिजली कनेक्शन की पूरी जांच की।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई लापरवाही न दिखाए, नहीं तो आगे चलकर उन्हें अपने करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना होगा, तभी आप स्वस्थ रह सकेंगे। मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
POCO C75 फोन में छिपी है बड़ी खामी! खरीदने की कर रहे हैं तैयारी तो ठहर जाइए
समझने वाली बात है कि देश में दो तरह के 5G नेटवर्क मौजूद हैं। पहला SA (स्टैंडअलोन) और दूसरा NSA (नॉन-स्टैंडअलोन)। जियो के पास स्टैंडअलोन नेटवर्क है तो जियो यूजर्स को इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि एयरटेल के पास नॉन- स्टैंडअलोन नेटवर्क है जिसे फोन सपोर्ट नहीं करता है। इसकी वजह से POCO C75 फोन एयरटेल के सिम सपोर्ट के लिए एलिजिबल नहीं है।
'मैं 618 विकेट ले लेता तो मेरा...', अपना वादा नहीं पूरा कर पाए आर अश्विन? अनिल कुंबले के सम्मान में कही यह बात
आर अश्विन ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अश्विन अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं। वहीं आर अश्विन ने 537 टेस्ट विकेट लिए हैं। साल 2017 में अश्विन ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बात की थी।
Mumbai: गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव; रेस्क्यू जारी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। इस नाव में सवार लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण करंजा के पास डूबने लगी।