Skip to main content

Firecrackers Ban: दिल्ली के बाद अब हरियाणा और यूपी में पटाखों की बिक्री पर बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रदूषण पर बड़ा आदेश देते हुए हरियाणा और यूपी में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया है। कोर्ट का कहना है कि दिल्ली में पटाखों पर बैन का असर तभी होगा जब एनसीआर के दूसरे शहरों में भी रोक रहेगी। इसलिए कोर्ट ने दोनों राज्यों को अगले आदेश तक दिल्ली की तरह पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।

पिता की तरह हीरो नंबर वन बनेगा बेटा...Govinda के बेटे यशवर्धन जल्द बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। यह मूवी एक लव स्टोरी होगी जिसके जरिए बॉलीवुड को अपना हीरो नंबर वन मिलेगा। इस तरह यश अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। गोविंदा के अपोजिट एक फ्रेश फीमेल लीड को कास्ट करने की बात चल रही है जिसकी तलाश अभी जारी है। जल्द ही नाम फाइनल हो जाएगा।

गोविंदा दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। एक्टर ने अपने करिश्मा और अभिनय से सभी को आकर्षित किया। कॉमेडी जॉनर की फिल्में उनका सबसे बड़ा हथियार रही हैं। हालांकि अब उनकी विरासत ट्रांसफर होने वाली है।

मुंबई नाव हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, बोटिंग के बदल गए नियम; गेटवे ऑफ इंडिया पर पर्यटकों को करना होगा ये काम

बुधवार को मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर नीलकमल नामक एक नाव समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की जान गई थी। हादसे में 100 से अधिक लोगों को बचाया गया था। इस हादसे के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। अब अधिकारियों ने गेटवे ऑफ इंडिया से नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दिया है।

मुंबई।मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप जा रही यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की जान गई है। वहीं, 100 से अधिक लोगों के बचा लिया गया है।

हमें संसद में जाने से रोका, आज तक नहीं हुई ऐसी हिंसा; धक्कामुक्की कांड पर बोले राहुल गांधी

संसद में हुई धक्का-मुक्की कांड पर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर राहुल गांधी ने सफाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दे की शुरुआत तब हुई जब गौतम अदाणी मामले सामने आया था। बीजेपी ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद अमित शाह ने आंबेडकर को लेकर बयान दिया। हम शुरुआत से कहते आए हैं कि बीजेपी की सोच एंटी आंबेडकर है।

संसद परिसर में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष नेता आंबेडकर मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। सांसदों के बीच धक्का मुक्की हुई। इस धक्कामुक्की में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी घायल हो गए। दोनों सांसदों का इलाज कराया जा रहा है।

R Ashwin को संन्यास लेने के लिए किया गया मजबूर? 'अन्ना' के पिता का सनसनीखेज खुलासा

ब्रिसबेन के गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने गाबा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद ये फैसला प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। संन्यास लेने के बाद अश्विन चेन्नई पहुंच चुके हैं लेकिन उनके अचानक संन्यास लेने के फैसले को लेकर हाल ही में उनके पिता ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया हैं।

गाबा टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होने के बाद जहां भारतीय फैंस खुशी मना रहे थे, तो वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहुंचे आर अश्विन ने एक बड़ा एलान किया।

UP News: CM योगी के शहर में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सड़क पर रोने लगीं महिलाएं; तस्वीरों में देखें पूरा हाल

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरजा। बशारतपुर स्थित खरैया पोखरे की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। महिलाएं रोने लगीं और कुछ लोग बुलडोजर के सामने आ गए। पुलिस और महिला कर्मियों की मदद से सभी को हटाकर निगम ने कार्रवाई शुरू की। तस्वीरों में देखें पूरा हाल।

Salman Khan के हाथ लगी एक और एक्शन थ्रिलर, साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर ने किया कन्फर्म

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर सलमान खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच उनकी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म की घोषणा साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर ने कर दी है। आइए जानते हैं कि सिकंदर के बाद भाईजान किस मूवी में नजर आएंगे।

बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान पिछले एक साल से सिल्वर स्क्रीन्स से दूर है। उनके फैंस आने वाले समय में कई शानदार मूवीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिनमें साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक ए आर मुर्गदास की फिल्म सिकंदर का नाम भी शामिल है।