'रिश्ता खत्म होने के बाद…' Pavitra Punia के आरोपों पर पहली बार एक्स ब्वॉयफ्रेंड Eijaz Khan ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस के ज्यादातर सीजन में किसी न किसी की लव स्टोरी शुरू होती है। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) का प्रेम प्रसंग भी बीबी हाउस से शुरू हुआ। बात सगाई तक पहुंची लेकिन अचानक जोड़ी ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। दोनों ने साल 2023 में ब्रेकअप किया था और उसकी वजह पर अब बहस छिड़ चुकी है।
IND vs AUS: गेंदबाजों को मदद, बल्लेबाजों के लिए संकट! जानें मेलबर्न की पिच का कैसा रहने वाला है मिजाज
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। भारत ने पहला टेस्ट जीता और दूसरे में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
'लेखपाल मनीष कश्यप हत्याकांड की CBI जांच हो, परिजनों को मिले मुआवजा...', उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मांग
बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सीबीआई जांच की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सीडीओ विनय कुमार तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में मृतक की माता और पत्नी को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई है। परिजनों को मुआवजा देने की अपील भी की गई है।
'उसे पुष्पा पसंद है, जरूर देखने आएगा', सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा
नागपुर पुलिस को पिछले 10 महीने से एक गैंगस्टर की तलाश थी। उसकी तलाश पूरी हुई पुष्पा 2 के रिलीज से ठीक 14 दिन बाद। दरअसल गैंगस्टर पुष्पा फिल्म का फैन था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि उसे यह फिल्म पसंद है। वह देखने जरूर आएगा। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। जानकारी सटीक निकली। गैंगस्टर सिनेमा हॉल में फिल्म देखते पकड़ा गया।
वसुंधरा राजे के काफिले के साथ हादसा, पाली में बाइक सवार को बचाने में पलटी गाड़ी; तीन पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। हादसे को लेकर पाली के एसपी चूना राम जाट ने कहा कि कार में सात पुलिसकर्मी सवार थे। उनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ है।
itel A80: सस्ता फोन ला रहा आईटेल, 120Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी से होगा लैस
itel India एक किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अपकमिंग फोन को एंट्री-सेगमेंट में कंपनी लेकर आ रही है। इसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। फोन आईटेल ए70 का सक्सेसर होने वाला है। जिसे 6299 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 500 निट्स वाली बड़ी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
दाम ₹10 हजार से कम, बैटरी 5000 mAh की; सस्ता मिल रहा Samsung का 5G फोन
नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Samsung Galaxy A14 5G अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। वैसे तो फोन की कीमत 10999 रुपये है। लेकिन ऑफर्स के बाद फ्लिपकार्ट पर इसकी प्रभावी कीमत 10 हजार से कम रह जाती है। फोन में 15W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं फोन के फीचर्स और ऑफर्स की डिटेल।