IND vs AUS: 19 साल के सैम कोनस्टास ने दी जसप्रीत बुमराह को चुनौती, कहा- 'मैं तैयार हूं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास डेब्यू कर सकते हैं। कोनस्टास इसके लिए उत्साहित हैं। वह भारत के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए भी तैयार हैं। कोनस्टास ने कहा है कि उनके पास बुमराह के लिए प्लान है।
'बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना...', Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर सोनाक्षी सिन्हा के रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देने को लेकर मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की परवरिश पर सवाल उठाया था। अब कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने एक बयान के जरिए इशारों-इशारों में सोनाक्षी के इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा है और शत्रुघ्न सिन्हा पर भी निशाना साधा है। जानिए इस बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों विवादों में छाए हुए हैं। पहले मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देने को लेकर आलोचना की थी और अब कुमार विश्वास ने उनके इंटर-रिलिजन मैरिज पर तंज कसा है।
नोएडा में गन प्वाइंट पर कारोबारी के परिवार का अपहरण, नकदी लूट ले गए तीन बदमाश
नोएडा के सेक्टर 30 बी ब्लॉक में रहने वाले अमरजीत के परिवार का बदमाशों ने अपहरण कर लिया गया और नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की आठ टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक परमिंदर कौर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घर के बाहर से बलपूर्वक घुसने का कोई सबूत नहीं मिला है।
नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 30 बी ब्लॉक में रहने वाले अमरजीत के परिवार का अपहरण कर लिया। पुलिस की आठ टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, परमिंदर कौर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के दोनों सांसद, संसद में धक्का-मुक्की के दौरान हो गए थे घायल
संसद के बाहर हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में एडमिट थे। दोनों सांसद संसद परिसर में NDA और इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की से घायल हो गए थे उन्हें सिर में चोट आई थी।
Maharashtra Politics: BJP में शामिल होंगे छगन भुजबल? CM फडणवीस से मुलाकात के क्या है मायने
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मंत्री पद न मिलने से नाराज चल रहे भुजबल की इस मुलाकात के बाद कयास लगने लगे हैं कि वो भाजपा में जा सकते हैं। मंत्री पद न मिलने के बाद भुजबल ने अजित पवार पर भी हमला बोला था और कहा था कि ये ठीक नहीं हुआ।
मुंबई।महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे के बाद भी राजनीतिक घमासान चरम पर है। कोई विभाग न मिलने से नाराज एनसीपी नेता छगन भुजबल ने आज सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा तेज है। कयास लगने लगे हैं कि भुजबल भाजपा में जा सकते हैं।
'रिश्ता खत्म होने के बाद…' Pavitra Punia के आरोपों पर पहली बार एक्स ब्वॉयफ्रेंड Eijaz Khan ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस के ज्यादातर सीजन में किसी न किसी की लव स्टोरी शुरू होती है। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) का प्रेम प्रसंग भी बीबी हाउस से शुरू हुआ। बात सगाई तक पहुंची लेकिन अचानक जोड़ी ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। दोनों ने साल 2023 में ब्रेकअप किया था और उसकी वजह पर अब बहस छिड़ चुकी है।
IND vs AUS: गेंदबाजों को मदद, बल्लेबाजों के लिए संकट! जानें मेलबर्न की पिच का कैसा रहने वाला है मिजाज
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। भारत ने पहला टेस्ट जीता और दूसरे में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ।