हार्वेस्टर में गेहूं के टैंक में छिपाकर रखी गई थी ऐसी चीज, पुलिस ने खोलकर देखा तो उड़े होश
यूपी के उरई में पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा एक क्विटंल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि दो गांजा तस्कर व वाहन चालक को गांजा समेत पकड़ा गया था जोकि गांजा की तस्करी करते हैं। इसके लिए टीम को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
UP News: गोरखपुर में भी हिमाचली सेब के बाग, पेड़ों पर लगे फल देखकर लोग हो रहे हैरान
गोरखपुर और बस्ती के किसानों ने केवीके बेलीपार से प्रेरणा लेकर सेब की बागवानी शुरू की है। गोरखपुर के धर्मेंद्र सिंह ने अपने खेत में 143 पौधे लगाए हैं जिन पर इस साल फल आ गए हैं। केवीके में तीन साल पहले लगाए गए पौधों में भी दो साल से फल लग रहे हैं। सेब की खेती के लिए 21 से 24 डिग्री तापमान की जरूरत होती है।
दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को मिल रही मजबूती, AAP में शामिल हुए 80 बॉडी बिल्डर
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 70-80 बॉडी बिल्डर और पहलवान पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि इससे स्वास्थ्य और फिटनेस के मुद्दों के साथ पार्टी अधिक निकटता से जुड़ सकेगी। उन्होंने वादा किया कि राजधानी में सत्ता पर फिर से काबिज होने के बाद पार्टी खिलाड़ियों के सामने आने वाले मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करेगी।
Malaika Arora ने अब Arjun Kapoor पर साधा सीधा निशाना, सिंगल होने वाले कमेंट पर किया पलटवार
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूट गया है। कपल अक्सर एक-दूसरे का साथ नजर आते थे। अर्जु ने हाल ही में एक इवेंट में खुलासा किया था कि वह अब सिंगल हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आखिरकार अब मलाइका अरोड़ा ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल का नाम उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल था, जिनकी उम्र के बीच का फासला हमेशा चर्चा में रहा। हालांकि, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता साल 2024 में टूट गया।
Bigg Boss 18: जिसके एलिमिनेट होने के थे सबसे ज्यादा चांस उस पर मेहरबान हुईं Chum Darang, खेल दिया बड़ा दांव
इस सीजन में एक बात बहुत दिलचस्प है। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में पहले दिन ही कंटेस्टेंट ने ये डिसाइड कर लिया था कि वह किस साइड पर हैं। हालांकि इस वक्त पावर और उसका सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। हाल ही में चुम दरांग को दूसरी बार टाइम गॉड बनने का मौका मिला और उन्होंने इस कंटेस्टेंट को तुरंत सुरक्षित किया।
Nitish Kumar: फिर होगा 'खेला'? अटकलों के बीच BJP ने चल दी पहली चाल; 'ब्रांड नीतीश' पर क्या है JDU का प्लान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सम्राट के इस कदम को एनडीए में एकजुटता दिखाने और नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आस्था जताने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि जदयू नेताओं का कहना है कि ब्रांड नीतीश से इतर जाने का कोई सवाल ही नहीं ह
नोएडा में सस्ता प्लॉट दिलाने के लिए बुलाया, फिर युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा; कूदकर चंगुल से छूटा
नोएडा के सेक्टर 55 में एक व्यक्ति को सस्ते प्लॉट के नाम पर बुलाकर पीटा गया और तीन घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित किसी तरह भागकर गढ़ी चौखंडी चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम अन्य आरोपितों की तलाश में लगी हुई है।
नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी गोल चक्कर पर बुलाकर सेक्टर 55 के रामचंद्र को चार लोगों ने कार में डालकर पीटा और करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। पीड़ित कार से कूदकर आरोपितों के चंगुल से छूटा। घायलावस्था में गढ़ी चौखंडी चौकी पहुंचकर शिकायत दी।