iPhone 16 को खरीदने का सही मौका, क्रिसमस सेल में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
अगर आप नए iPhone 16 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपके लिए ये एक अच्छा वक्त हो सकता है। क्योंकि Apple के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर इमेजिन पर क्रिसमस कार्निवल सेल जारी है और इस दौरान ग्राहकों को इस फोन पर बड़ी छूट का फायदा दिया जा रहा है। ये फोन 3nm ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट के साथ आता है।
Maharashtra: बुजुर्ग दंपती करने जा रहा था सुसाइड, भतीजे ने दी पुलिस को सूचना; 10 मिनट में बचा ली जान
महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग दंपती सुसाइड करने की योजना बना रही थी जिसकी जानकारी ठाणे नगर निगम की आपातकाली प्रतिक्रिया टीम और स्थानीय पुलिस को मिली। सूचना मिलने के कुछ ही मिनट के अंदर पुलिस ने दंपती को बचा लिया। घटना की जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी। बुजुर्ग दंपती को बचाने के बाद उन्हें परामर्श भी दिया गया।
दिल्ली में 70 से 50 हो सकती है वाहनों की रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाया कदम; सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली में सड़क हादसों को कम करने के लिए वाहनों की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक गति सीमा 70 किमी प्रतिघंटा है। सर्दी में घने कोहरे की वजह से हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने गति सीमा पर निगरानी रखने के लिए लेजर स्पीड गन लगाने की तैयारी कर ली है।
Allu Arjun: पूरी तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री सीएम रेवंत रेड्डी से करेगी मुलाकात, भगदड़ विवाद पर बोले निर्माता दिल राजू
अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी मामले में फिल्म निर्माता दिल राजू ने कहा कि पूरी तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री आज मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेगी। रेड्डी ने कहा कि कि मैं तेलंगाना फिल्म विकास निगम और सरकार के बीच सेतु का काम करूंगा। हैदराबाद में मौजूद हर व्यक्ति इसमें शामिल होगा। बता दें कि स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ से कई लोग घायल हो गए थे।
Encounter In Lucknow: लखनऊ में दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़, 4 बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ में बुधवार की देर रात पुलिस की दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने मामले में बयान जारी किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पूर्व सैनिक के घर पर फायरिंग की थी। साथ ही बम भी फेंक दिया था।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
OnePlus 13 की लॉन्चिंग से पहले पुराना फोन मिलने लगा इतना सस्ता, कम कीमत में लें महंगे फोन का मजा
अगर आप कम कीमत में एक फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं। तो आपके लिए ये मौका काफी अच्छा है। क्योंकि OnePlus 13 की लॉन्चिंग 7 जनवरी को की जा रही है और इससे पहले OnePlus 12 पर बड़ी छूट दी जा रही है। ये छूट अमेजन पर मिल रही है। यहां फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं।