Pilibhit Encounter: तरनतारन में ब्रिटिश सैनिक के घर NIA का छापा, पीलीभीत में मारे गए आतंकियों से जुड़े हैं तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मारे गए आतंकियों के तार तरनतारन के जगजीत सिंह से जुड़े हैं। जगजीत ब्रिटिश सेना में तैनात है और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के प्रमुख आतंकी रंजीत सिंह नीटा का माड्यूल है। एनआईए ने जगजीत के घर दबिश दी और उसके परिवार से पूछताछ की। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है।
Vivo ने उतारा सेगमेंट का सबसे मजबूत फोन, सॉलिड है कैमरा, 44W फास्ट चार्जिंग से भी है लैस
Vivo Y29 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर 50MP प्राइमरी सेंसर 5500mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13999 रुपये रखी गई है। वहीं फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 19999 रुपये तक रखी गई है। आइए जानते हैं फोन के बाकी फीचर्स।
Vanvaas-Mufasa Box Collection Day 5: लाखों में सिमटा वनवास का कलेक्शन, 'नन्हे मुफासा' की दहाड़ भी नहीं दिखा पाई जादू
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त पुष्पा 2 का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले काफी बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा थिएटर में नाना पाटेकर की वनवास और हॉलीवुड फिल्म मुफासा भी मौजूद है। जहां मुफासा की कमाई में दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है वहीं नाना पाटेकर की फिल्म 1 करोड़ भी पार नहीं कर पा रही है।
MG की जल्द आने वाली है नई सुपर कार Cyberster, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
MG Cyberster की डिटेल्स सामने आई है। इसमें ड्रॉप-टॉप रूफ और सिजर डोर के साथ भारत की सबसे सस्ती रोडस्टर होने की संभावना है। इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये से 70 लाख रुपये तक हो सकती है। आइए जानते हैं कि एमजी साइबरस्टर किन फीचर्स के साथ आने वाली है।
Porsche डिजाइन से इंस्पायर्ड है ये स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और 200MP का कैमरा भी है, इतनी है कीमत
Honor Magic 7 RSR Porsche Design स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Edition प्रोसेसर और 5850mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन का डिजाइन क्लासिक पॉर्श एलिमेंट्स से इंस्पायर्ड है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा भी दिया गया है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
ये मुहब्बत नगर है जनाब...हमें खुशी है मंदिर में पूजा होगी, हवन-पूजन के लिए मुस्लिमों ने बिछाया रेड कारपेट
मुस्लिमों की घनी आबादी वाले मोहल्ला लद्दावाला में 54 साल पहले बने मंदिर में 32 साल से पूजा नहीं हुई। क्योंकि वर्ष 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के दौरान तनावपूर्ण माहौल में यहां रहने वाले कुछ ही हिंदू परिवार पलायन कर गए थे और देव प्रतिमाएं भी ले गए थे। अब यहां मंदिर के शुद्धिकरण को यज्ञ पूजन हुआ तो अलग ही नजारा देखने को मिला।
राशनकार्ड धारकों के लिए योगी सरकार का बड़ा एलान, अब गेंहू-चावल के साथ मुफ्त मिलेंगे 2 और पोषक अनाज
अगले महीने कानपुर के राशन कार्ड धारकों को ज्वार और बाजरा भी मिलेगा। अंत्योदय कार्ड पर बाजरा और पात्र गृहस्थी कार्ड पर ज्वार दिया जाएगा। इसके साथ ही चावल और गेहूं भी मिलेगा। जिले में 794539 परिवार राशनकार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया जाता है।