आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसको पूरा करने की भरसक कोशिश करनी चाहिए। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Martin Guptill Retirement: 367 मैच... वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने वाले कीवी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, बनाए हैं कई रिकॉर्ड्स
Martin Guptill retirement न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि की। गप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए अपने करियर के दौरान कुल 367 मैच खेले। गप्टिल के नाम वनडे प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन बनाए थे।
Bihar Politics: क्या नंबर गेम में कमजोर हो जाएंगे नीतीश कुमार, दल-बदलू विधायकों के साथ होगा 'खेला'?
महागठबंधन ने अपने छह विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से फिर से आग्रह किया है। इन विधायकों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का साथ दे दिया था। महागठबंधन का कहना है कि दल-बदल कानून सभी के लिए है और इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पटना। महागठबंधन ने अपने उन छह विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से एक बार फिर आग्रह किया है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पाले में चले गए हैं।
आपस में भिड़ेंगे Rajinikanth और Jr NTR, 2025 में इन 2 बड़ी मूवीज के बीच होगा महायुद्ध; Box office पर आएगा भूचाल?
साल 2024 की सबसे बड़ी टक्कर दीवाली पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच हुई थी। दोनों से ही फिल्मों से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद थी लेकिन सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। अब यही इतिहास साल 2025 में मेकर्स दोहराने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्म और जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर घमासान होने वाला है।
Champions Trophy: पाकिस्तान से नहीं छिनेगी मेजबानी! PCB ने दिया अपडेट, स्टेडियम अपग्रेडेशन पर कही यह बात
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टेडियमों के तैयार होने में देरी की खबरों को अफवाहों बताते हुए खारिज किया है। पीसीबी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि तीनों स्थानों- लाहौर कराची और रावलपिंडी में स्टेडियम अपग्रेडेशन का काम समय पर पूरा हो जाएगा। पाकिस्तान और दुबई के तीन स्थानों पर 19 फरवरी से शुरू होने वाले प्रीमियर 50 ओवर के टूर्नामेंट की मेजबानी की जाएगी।
आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दिया 2 लाख करोड़ का गिफ्ट, लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं
PMमोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां पर वह 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी ने यहां पर एक रोड शो भी किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। पीएम मोदी के साथ राज्य के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। आज शाम पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंचे। यहां पर राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
'हमारे पास अभी 40 तेजस विमान भी नहीं', चीन के 6th जनरेशन के फाइटर प्लेन उड़ाने पर क्या बोले वायुसेना प्रमुख?
मिग-21 की जगह लेने वाले तेजस लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से वायुसेना प्रमुख भी चिंतित हैं। उन्होंने कई अन्य विकल्पों और निजी भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने समयसीमा पर खासा फोकस किया और कहा कि देरी के बाद तकनीकी का कोई उपयोग नहीं होता है। दूसरी तरफ चीन बेहद तेजी से अपनी सेना को आधुनिक बनाने में जुटा है।