Skip to main content

Bulldozer Action: फरीदाबाद में फिर गरजा बुलडोजर, एक्शन से व्यापारियों में मचा हड़कंप; SDO ने दी चेतावनी

हरियाणा के फरीदाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर से बड़ा एक्शन हुआ है। नगर निगम की टीम ने एनआईटी एक मार्केट में तोड़फोड़ की। वहीं एसडीओ राजेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी अतिक्रमण किया तो तुरंत एक्शन होगा। सीलिंग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

लगातार 6 गेंदों पर जड़े 6 चौके, लेकिन बटोरे 29 रन; Vijay Hazare Trophy में धोनी के धुरंधर ने कर डाला अजूबा

Vijay Hazare Trophy के प्री-क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु का सामना राजस्थान से हो रहा है। मैच में तमिलनाडु की तरफ से एन जगदीशन ने खबर लिखें जाने तक फिफ्टी जड़ दी हैं। वहीं उन्होंने एक ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग कर चौकों की बरसात की और हर किसी का ध्यान खींच लिया। बता दें कि एन जगदीशन ने एक ओवर में 29 रन बटोरे।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल आज यानी 9 जनवरी 2025 को खेला जा रहा है। जहां राजस्थान की टीम का सामना तमिलनाडु से हो रहा है। मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सुकमा-बीजापुर की सीमा पर सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी, गोलीबारी में तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। इसमें 3 नक्सली ढेर हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बीजापुर और सुकमा के बॉर्डर पर जंगल में गोलीबारी शुरू हुई। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे जॉइंट ऑपरेशन के दौरान शुरु हुई। इसमें डीआरजी स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के जवान शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। इसमें 3 नक्सली ढेर हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बीजापुर और सुकमा के बॉर्डर पर जंगल में गोलीबारी शुरू हुई।

'मेरे करैक्टर...', तलाक की खबरों के बीच Dhanashree Verma ने शेयर की स्टोरी; क्या सच में Yuzvendra Chahal से हो रही अलग?

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच अनबन की खबरों को हवा तब लगी जब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया और दोनों ने अपने अकाउंट से तस्वीरें डिलीट की। तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने पहली बार इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में चहल को खरी-खोटी सुनाई।

दिल्ली से 80 KM दूर... टापू बना नूंह का ये गांव, बच्चों का स्कूल तक जाना छूटा; खाने के पड़े लाले

राजधानी दिल्ली से 80 किलोमीटर दूर नूंह का जेवंत गांव पिछले कई महीनों से टापू बना हुआ है। आलम यह है कि बच्चों का स्कूल तक जाना छूट गया है। वहीं खाने भी लाले पड़ रहे हैं। अब ऐसे में लोगों को कहीं जाना पड़ता है तो हवा भरी ट्यूब का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शासन तक समाधान की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ।

'उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें', लॉस एंजेलिस के जंगल में भड़की आग, Priyanka Chopra ने शेयर किया वीडियो

लॉस एंजेलिस में पिछले दो दिनों से अफरा-तफरी मची हुई है। वहां के जंगल में बुरी तरह से आग पकड़ने के कारण तकरीबन 30 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। आग को बढ़ता देखकर कैलीफोर्निया के गवर्नर ने इमरजेंसी लगा दी है। अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट किया है जो अपने परिवार के साथ उसी शहर में रहती हैं।

Maiya Samman Yojana को लेकर मचा बवाल, महिलाओं ने फाड़े पोस्टर; आंदोलन की भी दे डाली चेतावनी

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। जिन महिलाओं के खाते में इसकी राशि नहीं पहुंची है वो विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। बुधवार को धनबाद में महिलाओं के प्रदर्शन की वजह से जाम लग गया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के पोस्टर को भी आग के हवाले कर दिया।

धनबाद। मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर माह की बढ़ी हुई ढाई हजार रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 6 जनवरी को ऑनलाइन हस्तांतरित की।