Skip to main content

सराय ख्वाजा पुलिस टीम ने किशोरी के साथ दुराचार करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


 सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर समाचार  

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी के साथ दुराचार करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। 

छन जाता कुहरा- रचना इंद्रदेव त्रिवेदी

सामयिक रचना   -  12.1.2026 

बरेली 
कभी-  कभी तो बड़े प्रात ही, आ जाता कुहरा। 
और कभी दिन चले रात को, गहराता कुहरा।।

कभी पेड़ पर, कभी सड़क पर, ये छाया रहता, 
मन आ जाता तो घर - आंगन, इतराता कुहरा।।

पोखर, ताल, नदी सब पर ही, चादर बन छाता, 
चमकी धूप तो पक्षी बनकर, उड़ जाता कुहरा।।

आंखों में ये रेतकणों सा, चुभ - चुभ जाता है, 
और कभी शीतल जलकण सा, मन भाता कुहरा।।

अभी यहां था, अभी वहां था, मनमौजी दिखता, 
कभी नवेली दुल्हन जैसा, शरमाता कुहरा।।

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थानाध्यक्ष ITI सहित दो उपनिरीक्षक निलंबित, चौकी पैगा के 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

 

रुद्रपुर/ऊधमसिंह नगर समाचार

कोतवाली आईटीआई क्षेत्र से जुड़े मृतक सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बरती गई घोर लापरवाही और उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ने कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रकरण में थानाध्यक्ष आईटीआई समेत दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि चौकी पैगा के 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

गूगल पर मंदिर सर्च कर घंटे चोरी करती थी यह गैंग… रायबरेली पुलिस ने गैंग को किया गिरफ्तार

रायबरेली समाचार

रायबरेली: जिले की जगतपुर पुलिस व एसओजी टीम ने चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का फर्दाफाश किया, जिसके चोरी करने का तरीके जान आप चौंक जाएंगे. सामान्य तौर पर लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए या कहीं जाने के लिए. लेकिन, यह गैंग गूगल मैप्स के जरिए मंदिरों के घंटा चुराने का काम करती थी.

बरेली कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया

बरेली समाचार 
बरेली: आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित की गई और कांग्रेस के चुनावी शंखनाद का आगाज़ किया गया।

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में जोरदार वापसी, बैटिंग से पहले ही हुए हिट, ऐसे दिखाया जलवा

 

नए साल में इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला ही दिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए अच्छ रहा. चोट के चलते करीब ढाई महीने से ज्यादा वक्त तक बाहर रहे अय्यर ने भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के साथ टीम में वापसी की. वडोदरा में सीरीज के पहले वनडे मैच के साथ अय्यर की प्लेइंग-11 में वापसी हुई. हर किसी को इंतजार बल्लेबाजी में उनका कमाल दिखाने का था. मगर उससे पहले ही अय्यर ने अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली, जिसमें एक सटीक निशाना लगाकर किया रन आउट भी शामिल था.

हिजाब वाली PM की बात सपना’, ओवैसी के बयान पर रामभद्राचार्य बोले- साड़ी वाली बनेगी प्रधानमंत्री

 

प्रसिद्ध कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हिजाब पहनने वाली बेटी के देश के प्रधानमंत्री बनने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने इसे दिवास्वप्न बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी तो वो साड़ी पहनने वाली महिला होगी. रामभद्राचार्य ने ओवैसी के इस तरह के बयान देने की आलोचना की. वे जयपुर में पत्रकारों के सवालों के जबाव दे रहे थे, जहाँ उन्होंने यह बयान दिया.