Skip to main content

Pratika Rawal ने महिला वनडे क्रिकेट में बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, मिताली राज जैसा कारनामा भी दोहराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रतीका रावल के रूप में नई रन मशीन मिल गई है। रावल ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक ठोका और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रतीका रावल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली बैटर बनीं। प्रतीका रावल ने इंग्‍लैंड की पूर्व कप्‍तान चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में ट्राई-सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 276 रन बनाए।

NDMC का बड़ा फैसला: जब तक नहीं होती जांच, जारी नहीं होगा 165 कर्मचारियों का वेतन; क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कागजातों का सत्यापन न करने वाले 165 पालिका सहायकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 8137 में से 7972 सहायकों का सत्यापन हो चुका है। एनडीएमसी ने यह फैसला जांच पूरी होने तक लिया है जिसके बाद इन सहायकों को असत्यापित माना जाएगा। 2023 में 4500 से अधिक पालिका सहायकों को स्थायी किया गया था जिसके बाद दस्तावेजों की जांच होनी थी।

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 165 पालिका सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

Kesari 2 Worldwide Collection Day 11: Jaat के सिंहासन को जलाकर राख कर देगी केसरी 2! बदल गया पूरा समीकरण

अक्षय कुमार की सोई किस्मत बॉक्स ऑफिस पर अब जाग गई है। समीक्षकों से तारीफ पाने वाली उनकी फिल्म केसरी चैप्टर 2 इंडिया से ज्यादा दोगुनी रफ्तार से विदेशों में कमाई कर रही है। 11 दिनों में केसरी चैप्टर 2 जाट का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद ही करीब पहुंच चुकी है। 11 दिनों में फिल्म का दुनियाभर में कितना कलेक्शन हुआ चलिए देखते हैं आंकड़े

Vaibhav Suryavanshi: 'खौफ नहीं खाता... बस खेलता हूं', समर्पण और संघर्ष ने सूर्यवंशी को दिया वैभव

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मैन ऑफ द मैच बने वैभव ने अपने समर्पण और संघर्ष की कहानी बयां की। कोच ब्रजेश झा के अनुसार वैभव की तकनीक और परिवार के त्याग ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। कम उम्र में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सिर तन से जुदा...’, तस्‍वीर शेयर कर फंसी Congress; BJP बोली- कांग्रेस और आतंकियों की सोच एक जैसी

‘पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिस पर सियासी बवाल मच गया है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्टर में लिखा है -जिम्मेदारी के समय-GAYAB । बीजेपी ने कांग्रेस की इस हरकत को पाकिस्तानी आतंक के डीपस्टेट की टूलकिट करार दिया है।

कांग्रेस ने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी का कहना है कि यह कांग्रेस की 'सर तन से जुदा' वाली मानसिकता का प्रतिबिंब है।

Delhi News: शालीमार बाग को लेकर LG वीके सक्सेना ने दी बड़ी जानकारी, तेजी से चल रहा है काम

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शालीमार बाग के पुनर्विकास परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक स्थल है और इसकी मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। 1-2 महीने में काम पूरा हो जाएगा। दिल्ली सरकार शहर के गौरव को वापस लाने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शालीमार बाग को लेकर कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक जगह है। पिछली बार जब मैं यहां आया था, तो इस पार्क की हालत बहुत खराब थी। हमने तय किया था कि इस जगह का जीर्णोद्धार किया जाएगा। 

अक्षय तृतीया के मौके पर इस साल था सोना सबसे ज्यादा महंगा, क्या कहते हैं आंकड़े?

29 और 30 अप्रैल दोनों ही दिन देश में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। ये दिन सोना खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। लेकिन बढ़ते सोने के दाम के चलते लोग सोना खरीदने पर आनाकानी कर रहे हैं। एक ऐसा साल भी रहा है जब सोने का दाम आज के मुकाबले भी ज्यादा था। इसमें तुलना करते वक्त रुपया वैल्यू को भी ध्यान में रखा गया है।

नई दिल्ली। एमसीएक्स यानी multi commodity exchange में आज भी सोने के दाम में गिरावट आई है। कुछ दिन पहले सोने का दाम 1 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि ये दाम 3 फीसदी टैक्स यानी जीएसटी जोड़कर आया है। उसके बाद भी कई बार सोने के दाम में गिरावट देखी गई है।