कौन हैं IAS स्मिता सभरवाल? जिनका AI की घिबली फोटो शेयर करने के बाद हुआ ट्रांसफर
कौन हैं IAS स्मिता सभरवाल? जिनका AI की घिबली फोटो शेयर करने के बाद हुआ ट्रांसफर
सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड फोटो शेयर करके विवादों में आईं तेलंगाना कैडर की चर्चित IAS अधिकारी स्मिता सभरवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेलंगाना सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। युवा उन्नति पर्यटन और संस्कृति (YATC) की मुख्य सचिव रहीं स्मिता को तेलंगाना के वित्त आयोग में सदस्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। स्मिता के अलावा 20 अन्य अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है।
कौशांबी में बड़ा हादसा– मिट्टी का टीला धंसने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर
कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में नगर पालिका भरवारी में मिट्टी का टीला धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कौशांबी। कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही आठ लोग मिट्टी का टीला ढहने से दब गए। चीख पुकार मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
अपनों ने ही की थी गद्दारी! पहलगाम आतंकी हमले में 15 कश्मीरी चिह्नित, पाकिस्तानी आतंकियों की मदद का शक
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी से 15 स्थानीय कश्मीरी ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) और आतंकी सहयोगियों की पहचान मुख्य संदिग्धों के रूप में की गई है। इन पर पाकिस्तानी हमलावरों की मदद करने का शक है। 3 प्रमुख संदिग्ध पकड़े गए हैं जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी इनकम होने की संभावना है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, फाइटर प्लेन कर सकेंगे अभ्यास; CM ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर संवाददाता
योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया, जो लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार है। एक्सप्रेसवे को प्रयागराज-गाजीपुर और मेरठ-हरिद्वार तक विस्तारित करने की घोषणा की।
शाहजहांपुर समाचार
आतंकियों को दे रहे थे मदद: घाटी में छिपे दुश्मन हुए बेनकाब; 14 स्थानीय आतंकवादियों का पर्दाफाश
श्रीनगर समाचार
पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 14 स्थानीय आतंकियों की पहचान कर एक सूची जारी की है जो पाकिस्तान से समर्थित हैं और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद, केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की है। इन आतंकियों में से प्रत्येक ने पाकिस्तान से आए बाहरी आतंकियों को जमीन और चिकित्सा सहायता प्रदान की है।
पहलगाम सुरक्षा एजेंसी एक्शन: खाना, ठिकाना और भी दिया था बहुत कुछ, बडगाम में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
जम्मू/कश्मीर समाचार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया