Skip to main content

Gold Rate Today:अक्षय तृतीया पर लगभग 400 रुपये लुढ़का सोना, आज क्या है 24 कैरेट सोने का दाम?

Akshaya Tritiya 2025 आज देश भर अक्षय तृतीया उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आज यानी 30 अप्रैल के दिन सोने के भाव में भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स में सुबह 916 बजे बेंचमार्क में 24 कैरेट सोने का दाम 400 रुपये से भी ज्यादा लुढ़क चुका है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स यानी Multi commodity exchange के बेंचमार्क में सोने का भाव सुबह 9:23 बजे लगभग 400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है।

आतंक का साथी… अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, इनके पीछे किसका हाथ, पुलिस कर रही जांच

अमेठी में राहुल गांधी के दौरे से पहले शहर में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं जिनमें राहुल गांधी पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया गया है। प्रशासन ने पोस्टर हटा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेठी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरे से पहले शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर के बस स्टेशन, बाईपास, एचएएल परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर अज्ञात लोगों द्वारा आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, जिनमें राहुल गांधी पर कई तरह की आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है

Kuldeep Yadav ने रिंकू सिंह को दो बार मारा थप्पड़, KKR स्टार के उड़ गए होश; फैंस बोले- इसे बैन करो..

दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली की टीम को 14 रन से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से कदम रखा। इस मैच के बाद एक वाक्या देखने को मिला जिसमें कुलदीप ने रिंकू सिंह को थप्पड़ मारा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC Vs KKR) को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2025 मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वह 190 रन ही बना सके और दिल्ली की टीम इस तरह 14 रन से मैच हार गई।

अहमदाबाद में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदी लड़की

अहमदाबाद के सरदार नगर में ऑर्किड सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में मंगलवार को भीषण आग लग गई। अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इसके बाद सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अहमदाबाद के सरदार नगर में ऑर्किड सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इसके बाद सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल ने भेजी 20 गाड़ियां

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

साईकिल से भारत यात्रा पर निकले संत ओमपाल यदुवंशी

बरेली फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह     फतेहगंज पश्चिमी - संत ओमपाल यदुवंशी साईकिल से निकले भारत भ्रमण पर कस्बा वासियों ने फूल माला पहनकर फूल माला पहनकर  जोरदार स्वागत कर जलपान कराया।  जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के खिरका गांव निवासी संत ओमपाल यदुवंशी ने बताया कि पंथ श्री हजूर अर्धनाम साहेब (आचार्य कबीर पंथ) सदगुरू कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा वाराणसी उ प्र की प्रेरणा से महन्त श्री हंस योग दास साहेब के मार्गदर्शन में पंथ प्रचार प्रसार यात्रा का शुभारम्भ 27 मार्च 2025 को फतेहगंज पश्चिमी खिरका गांव कांवरिया शिव मंदिर से साइकिल यात्रा शुरू कर कई जिल

उ०प्र०: आज से दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, जिलों के बूथ अध्यक्षों से करेंगे सीधी बात

लखनऊ सुनील यादव

रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंच रहे हैं। रायबरेली के साथ वह अमेठी भी जाएंगे।

सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दिनभर जिला प्रशासन हलकान रहा।