आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप लोगों से अपने काम को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 2 views
एमपी के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद 'डैमेज कंट्रोल' में जुटी BJP, कर्नल सोफिया के घर पहुंचे पार्टी नेता
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद लगातार उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है और भाजपा नेता कर्नल कुरैशी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की है। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद लगातार उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है और भाजपा नेता कर्नल कुरैशी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की है।
बदमाश चला रहे थे गोलियां... कॉन्स्टेबल ने फिल्मी स्टाइल में लात मारकर गिराई बाइक, चेन लूट के शातिर दबोचे
पूर्वी दिल्ली में चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को ट्रैफिक पुलिस ने दबोच लिया। सीमापुरी इलाके में एक युवक से सोने की चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को कॉन्स्टेबल ने लात मारकर गिरा दिया। पुलिस ने बदमाशों से हथियार और लूटी हुई चेन बरामद की है। बदमाशों की पहचान वारिस और इमरान के रूप में हुई है जिन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूर्वी दिल्ली। यातायात पुलिसकर्मी सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने के साथ अपराधियों से भी टक्कर ले रहे हैं। सीमापुरी इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक से हथियार के बल पर तीन सोने की चेन लूटकर बदमाश भागने लगे।
Gold Price Today: अभी भी है मौका, सोने के भाव में हल्की बढ़त; जानें आज क्या है 24 कैरेट का दाम
आज 13 मई को सोने के भाव में हल्की बढ़त आई है। सोने के दाम में लगभग 70 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। सोने की मांग सबसे ज्यादा शादी के सीजन या उत्सव के समय होती है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार के दिन देश भर में सोने का दाम कितना है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी जानेंगे
अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत; 6 की हालत गंभीर
पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की दुखद मौत हो गई है जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर साक्षी सोनी ने प्रभावित गांवों का दौरा किया है। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के अंतर्गत मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- Read more about अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत; 6 की हालत गंभीर
- Log in to post comments
- 2 views
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी, लेकिन यदि आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान भी आपको किसी बात के लिए धोखा दे सकती है, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ेगी। आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलने में आपको समस्या आ सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 1 view
मारुतिनंदन तुम्हारा अभिनंदन...हनुमान मंदिरों में संकट मोचन के दर्शन के लिए जुटेंगे भक्त
लखनऊ समाचार
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के लिए राजधानी के हनुमान मन्दिर सजकर तैयार हो गये हैं। मन्दिरों के पास पंडाल बनाने का काम देर रात तक जारी था। भीषण गर्मी में हनुमान मन्दिर आने वाले भक्तों को धूप से बचाने के लिए विशाल पंडाल बनाए गए हैं।