सोने के भाव में आज भी गिरावट, क्या आगे भी कम होगी कीमत
आज 16 मई शुक्रवार के दिन सोने के दाम में फिर एक बार हल्की गिरावट आई है। एमसीएक्स में सोने का भाव अभी 1 फीसदी से भी कम फिसला है। हालांकि ये बात गौर करने वाली है कि पिछले दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। ऐसे में निवेशकों में ये कन्फ्यूजन है कि क्या आगे भी कीमत घट सकती है?
शुक्रवार के दिन सोना एक बार फिर फिसला है। पिछले दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा सकती है। वहीं पिछले महीने एक ऐसा समय भी रहा जब 10 ग्राम सोना 1 लाख रुपये के करीब पहुंच गया था।
- Read more about सोने के भाव में आज भी गिरावट, क्या आगे भी कम होगी कीमत
- Log in to post comments
- 3 views
माता वैष्णो देवी धाम पर फ्री हुईं कई सविधाएं, ठहरना और भोजन भी एकदम मुफ्त; श्राइन बोर्ड ने क्यों लिया यह फैसला
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। श्राइन बोर्ड कटड़ा से भवन तक कई मुफ्त सुविधाएं दे रहा है जिनमें ठहरने की जगह और आरती में बैठने की सुविधा शामिल है। बाणगंगा और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर चाय के काउंटर भी लगाए गए हैं।
कटड़ा। भारत- पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद देशभर से श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे यात्रा आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार रात दस बजे तक 5423 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
लीवर ट्यूमर से जूझ रहीं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim का छलका दर्द, कहा- 'यह हमारे लिए बहुत शॉकिंग है
'जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है। एक्ट्रेस को पेट में ट्यूमर है जिसकी जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। पिछले तीन दिनों से दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब ने बीवी की हेल्थ अपडेट दी है। जानिए इस बारे में।
ससुराल सिमर का' से घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका कक्कड़ लिवर के ट्यूमर से जूझ रही हैं। दीपिका के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग के जरिए यह शॉकिंग न्यूज फैंस को दी है।
थरूर की राह पर चिदंबरम! पहले सीजफायर पर किया मोदी सरकार का समर्थन; अब 'I.N.D.I.A' को लेकर उठाए सवाल
पी.चिदंबरम ने विपक्षी गठबंधन इंडी (I.N.D.I.A) को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा अभी ऐसा लग रहा है कि यह कमजोर पड़ गया है। विपक्षी गठबंधन ने कहा- यदि यह विपक्षी गठबंधन पूरी तरह से बरकरार रहता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। उन्होंने ये बातें एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी मौजूद थे।
तालिबान के साथ भारत का बड़ा कूटनीतिक दांव, जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री से पहली बार की बातचीत
जयशंकर ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी से आज काफी अच्छी बात हुई है। जयशंकर ने आगे कहा-उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की है जिसकी हम तारीफ करते हैं। हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास फैलाने की कोशिशों को जिस तरह से उन्होंने खारिज किया है उसका भी स्वागत करते है।
यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसा: कैंटर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, महिला समेत तीन की मौत, 31 लोग घायल
बुलंदशहर-जहांगीराबाद मार्ग पर कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। यह हादसा रोडा इंटर कॉलेज के पास हुआ। घायलों को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण कैंटर चालक को नींद आना बताया जा रहा है। मृतकों में शाहजहांपुर के निवासी शामिल हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से परेशान रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views