लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय
पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू प्रसाद ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सौंपा। लालू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
- Read more about लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय
- Log in to post comments
- 12 views
लुधियाना उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, संजीव अरोड़ा ने आशू को 10 हजार वोटों से हराया
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज 23 जून को घोषित हो गया है।आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10637 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू का मात दे दी है। वहीं, बीजेपी तीसरे नंबर पर रही है। संजीव अरोड़ा की जीत के बाद से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट सहित चार राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम आज यानी सोमवार 23 जून को घोषित हो गया। मतगणना सुबह आठ बजे ही शुरू हो गई थी। यहां 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
लखनऊ में हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर मिला लोहे का भारी टुकड़ा
उत्तर प्रदेश में ट्रेन को पलटाने की साजिश लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटावा, हरदोई व रायबरेली के बाद अब लखनऊ में ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई है। यहां पर रेलवे ट्रैक पर लोहे का भारी टुकड़ा रखकर हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई। लोको पायलट की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। पटरी पर लोहे का भारी टुकड़ा मिला है।
Anupamaa के सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया हुआ जलकर राख, 2 घंटे बाद होने वाली थी शूटिंग
फेमस टीवी शो अनुपमा के सेट पर एक बुरा हादसा हो गया है। शो के सेट पर आग लगने की खबर सामने आ रही है। शूटिंग से पहले ही ऐसी घटना होने से कलाकारों के बीच हलचल मच गई। रुपाली गांगुली स्टारर शो के सेट पर लगी आग में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं रही है। जानिए इस बारे में पूरी डिटेल्स।
लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल अनुपमा के सेट पर एक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह घटना सोमवार को हुई। मुंबई के फिल्म सिटी में टीवी सीरियल के सेट पर सोमवार की सुबह आग लगने की खबर मिली।
दो-दो सौ रुपये में बेची जा रही है पुष्पक एक्सप्रेस में जनरल बोगी की सीट, एक गिरफ्तार
पिछले कई वर्ष से पुष्पक एक्सप्रेस जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों के लिए कमाऊ ट्रेन बनी हुई है। लखनऊ जंक्शन पर सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली जीआरपी पर कई बार गलत तरीके से पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रियों को सीटें दिलाकर रुपये वसूलने के आरोप लगते रहे हैं। जीआरपी के कई सिपाहियों पर कार्रवाई हो चुकी है, इसके बाद भी मनमानी जारी है। एसी बोगियों के आउटसोर्स के कोच अटेंडेंट और रसोई यान में खानपान का लाइसेंस लेने वाली फर्म के कर्मचारी भी प्रत्येक यात्री से दो-दो हजार रुपये वसूलकर उनको मुंबई तक अनियमित यात्रा कराते हैं।
लॉन्च हुई Audi Q7 Signature Edition, मिलेंगे सात नए फीचर्स, कीमत एक करोड़ से थोड़ी कम
यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Audi की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी Audi Q7 के Signature Edition को लॉन्च कर दिया है। एसयूवी के नए एडिशन में किस तरह के फीचर्स को ऑफर किया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
कौन हैं यश वगाड़िया? जिनकी भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दौरान बीच मैदान में हुई एंट्री, जानें क्या है राज
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक अनजान शख्स को बीच मैदान फील्डिंग करते हुए देखा गया। यह घटना भारत की दूसरी पारी के दौरान घटी, जब बेन स्टोक्स किसी काम से मैदान के बाहर गए और उनकी जगह एक सब्स्टिट्यूट मैदान पर फील्डिंग करने आया। इस खिलाड़ी का नाम यश वगाड़िया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी।