Skip to main content

वो रहने वाली महलों की, मैं तेरी परछाई हूं और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे टीवी सीरियल में नजर आई अभिनेत्री लता सबरवाल को कौन नहीं जानता। चेहरे पर वो मासूमियत, एक शांत चेहरा लता सबरवाल ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया। वहीं फिल्म विवाह में उन्होंने शाहिद कपूर की भूमिका निभाई थी। पति संजीव सेठ से लिया अलग होने का फैसला लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा जो फैसला लिया है उससे उनके फैंस जरूर चौंक जाएंगे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति, अभिनेता संजीव सेठ से अलग हो गई हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की और अपने परिवार के लिए प्राइवेसी और शांति का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: टीवी की इस एक्ट्रेस को मिला सलमान खान के शो का न्योता, सीजन 19 में होगी एंट्री? सोशल मीडिया पर किया ऐलान अपने आधिकारिक बयान में, लता ने लिखा, "लंबी चुप्पी के बाद...मैं घोषणा करती हूं कि मैं (लता सबरवाल) अपने पति (श्री संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।" अभिनेत्री ने कहा, "मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें। आभार।"

साथ में ये रिश्ता क्या कहलाता में किया था काम

यह खबर उन फैंस के लिए आश्चर्य की बात है जो सालों से इस जोड़े के सफर को देखते आ रहे थे। लता और संजीव की मुलाकात एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। यह भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थीं। दोनों ने साथ में ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया था, जहां उन्होंने हिना खान और करण मेहरा द्वारा निभाए गए मुख्य किरदारों के ऑन-स्क्रीन माता-पिता की भूमिका निभाई थी।

लता ने किस वजह से ये फैसला लिया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके पीछे का कारण उन्होंने निजी रखा है। वहीं संजीव ने सेपरेशन की खबर पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है।

News Category