Skip to main content

सीएम स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तमिलनाडु में अपने नाम से चला सकेंगे योजना; जानिए पूरा मामला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें स्टालिन के नाम पर योजनाएं चलाने पर रोक लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में राजनीतिक नेताओं के नाम पर योजनाएं चलाना आम बात है और स्टालिन भी ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को रद करते हुए सीएम के पक्ष में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि स्टालिन अगर चाहें तो वो राज्य में अपने नाम से योजनाएं चला सकते हैं।

हाथरस सत्संग हादसे में आज तय हो सकते हैं आरोप, क्या सेवादारों की जमानत होगी रद्द?

 हाथरस में साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ के मामले में आज एडीजे प्रथम के न्यायालय में सुनवाई है। पिछले साल सत्संग हादसे में 121 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने 11 सेवादारों को गिरफ्तार किया था और 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें 700 गवाह हैं। सभी आरोपितों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। न्यायालय आज आरोप तय कर सकता है।

सरकारी अस्पताल में नहीं रुक रहा लापरवाही का खेल, ऑटो में हुआ बच्चे का जन्म; सिस्टम ने गर्भवती महिला को ऐसे किया गुमराह

लखीसराय सदर अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव महिला को एचआईवी संक्रमित बताकर लौटा दिया गया जिसके कारण उसने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है और मामले की जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है।

'मिशन 2029' की तैयारी शुरू:जिन 42 सीटों पर हारी थी BJP उनके लिए बनाई खास रणनीति; कांग्रेस को सेंधमारी की टेंशन!

भाजपा ने हरियाणा में मिशन 2029 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी ने 42 हारी हुई विधानसभा सीटों पर 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी बनाया है। भाजपा की रणनीति और पार्टी द्वारा मंत्रियों एवं विधायकों को हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों को जिताने की जिम्मेदारी देने से कांग्रेस टेंशन में आ गई है।

हरियाणा में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने अभी से 2029 के चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। भाजपा ने राज्य के उन सभी 42 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी बनाया है, जहां साल 2024 में  भाजपा चुनाव हारी थी।

सिराज-प्रसिद्ध ने काटा गदर, यशस्वी ने टॉप-5 में मारी एंट्री; गिल को तगड़ा नुकसान; देखें पूरी लिस्ट

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग अपडेट जारी की है। यशस्वी जायसवाल ने टॉप-5 में फिर से एंट्री कर ली है जबकि शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। सिराज ने 12 स्थानों की छलांग लगाई है जबकि कृष्णा ने 25 स्थानों की छलांग लगाकर 59वां स्पॉट हासिल किया है।

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई और इस सीरीज के बाद फिर से आईसीसी ने ताजा रैंकिंग अपडेट जारी किया। आईसीसी रैंकिंग्स में इस बार तगड़ा बदलाव देखने को मिला।

रायबरेली में स्वागत के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, एक युवक ने माला पहनाने के बाद मारा थप्पड़

मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे इसी दौरान एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मार दिया। स्वामी प्रसाद के साथ इस अप्रत्याशित घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने युवकों को दौड़ाकर काफी पीटा। इसके बाद उसको पुलिस को सौंप दिया गया।

रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली के सारस चौराहे पर दो युवकों ने हमला कर दिया।

IND vs ENG: 10 का अनुमान गलत, भारत-इंग्‍लैंड सीरीज के लिए सिर्फ एक पंडित की बात निकली सही

भारतइंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही। टीम इंडिया ने द ओवल में बेहद नाटकीय अंदाज में 6 रन की करीबी जीत दर्ज की। यह भारत की टेस्‍ट इतिहास में रन के लिहाज से सबसे कम अंतर की जीत रही। बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज के नतीजे का अनुमान कई दिग्‍गजों ने लगाया था लेकिन केवल एक की बात सही निकली।

भारतीय टीम ने द ओवल में खेले गए पांचवें व अंतिम टेस्‍ट में इंग्‍लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की।