Skip to main content

सड़क हादसे में पत्‍नी की मौत के बाद घंटों मदद मांगता रहा पति, हारकर बाइक पर शव लेकर 80 KM गया; पुलिस ने बनाया

 नागपुर-मध्य प्रदेश हाईवे पर दर्दनाक घटना घटी। सड़क दुर्घटना में पत्नी की मृत्यु के बाद पति मदद मांगता रहा पर किसी ने सहायता नहीं की। हारकर उसने शव को बाइक पर बांधा और 80 किलोमीटर दूर गांव ले गया। इस घटना ने इंसानियत और सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए है।

विधायक की गाड़ी में सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो बनाने पर देख लेने की धमकी दी

सासनी में कोतवाली चौराहे पर विधायक लिखी गाड़ी में बैठे एक युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी एसपी सिंह को धमकाया। पुलिसकर्मी ने गाड़ी को सड़क से हटाने के लिए कहा था जिस पर युवक भड़क गया और अपशब्द कहने लगा। पुलिसकर्मी द्वारा वीडियो बनाने की बात कहने पर युवक और भी ज्यादा गुस्सा हो गया और उसने गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ी कर दिया जिससे जाम लग गया।

'शर्मनाक!' प्रियंका गांधी पर क्यों भड़का इजरायल? कहा- हमास के आंकड़ों पर भरोसा न करें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन के समर्थन में किए गए पोस्ट पर इजरायल ने पलटवार किया है। इजरायली राजदूत रियूवेन अजार ने प्रियंका के हमास के आंकड़ों पर भरोसा करने पर सवाल उठाए और इजरायल पर नरसंहार के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इजरायल ने गाजा में 2 मिलियन टन खाना भेजा जिसे हमास ने जब्त कर लिया।

संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक बार फिर गाजा पर टिप्पणी करते हुए इजरायल की आलोचना की है। मगर, इस बार इजरायल ने प्रियंका पर पलटवार करते हुए उनपर सवाल खड़े किए हैं।

एअर इंडिया ने रद की दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के लिए फ्लाइट, एक सितंबर से नियम लागू; जानें वजह

एअर इंडिया ने 1 सितंबर से नई दिल्ली-वाशिंगटन डीसी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें या रिफंड मिलेगा। यह निर्णय विमानों की कमी और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण लिया गया है। अन्य एयरलाइंस के माध्यम से वाशिंगटन डीसी की यात्रा जारी रहेगी। एयर इंडिया उत्तरी अमेरिका के लिए सीधी उड़ानें जारी रखेगी।

हेलो, मैं CMO को बम से उड़ा दूंगा...', 70 साल के बुजुर्ग ने राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की दी धमकी

जयपुर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। छानबीन में कुछ भी नहीं मिला लेकिन पुलिस ने झुंझुनूं से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नशे का आदी है और उसने नशे की हालत में यह काल की थी। पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की झूठी सूचनाएं मिल चुकी हैं।

SIR पर विपक्ष के हल्ला-बोल पर EC का बड़ा खुलासा, वीडियो जारी कर दिए सबूत; बैकफुट में कांग्रेस

चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। आयोग ने बिहार के विभिन्न जिलों के कांग्रेस राजद और सीपीआई (एम) पदाधिकारियों के एसआईआर को सहयोग करने वाले वीडियो जारी किए हैं। आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब मांगा है।

बिहार में मतदाता सूची के जिस विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ तीखा हल्ला बोला था, बिहार में उन्हीं दलों के पदाधिकारियों की ओर से इस एसआईआर का पूरा समर्थन भी किया जा रहा है।

'...तो क्या चुनाव आयुक्त इनसे भी ऊपर हो गए?', वोटर लिस्ट विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर है? उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने की बात कही।