Skip to main content

केदारनाथ रेस्क्यू: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने संभाला मोर्चा; चिनूक से यात्रियों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

केदारनाथ रेस्क्यू: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने संभाला मोर्चा; चिनूक से यात्रियों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

केदारनाथ धाम से यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के पांचवे दिन मौसम साफ होने से हेलिकॉप्टर की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार को लगभग 1100 लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं सेना ने भी अब कमान संभाल ली है। पैदल मार्ग पर आम लोगों को खोजने के लिए स्निफर डाँग भेजे गए हैं।

पंजाब न्यूज़: शिरोमणि अकाली दल की नई कोर कमेटी का गठन, SGPC अध्यक्ष धामी से लेकर सरना शामिल

पंजाब न्यूज़: शिरोमणि अकाली दल की नई कोर कमेटी का गठन, SGPC अध्यक्ष धामी से लेकर सरना शामिल

पंजाब न्यूज़ शिरोमणि अकाली दल की नई कोर कमेटी का गठन किया गया है। एसजीपीसी अध्‍यक्ष धामी से लेकर परमजीत सिंह सरना तक के नाम शामिल किए गए हैं। शिअद की ओर से गठित कोर कमेटी में एसजीपीस अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का नाम पहले स्थान पर है। 12 दिन पहले अचानक शिअद ने कोर कमेटी भंग कर दी थी।

पंजाब न्यूज़: पंजाब पुलिस के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

पंजाब न्यूज़: पंजाब पुलिस के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

पंजाब न्यूज़ पंजाब पुलिस के बाद अब प्रशासनिक स्‍तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 24 घंटों के भीतर ये बड़ा फेरबदल किया गया है। अजोय शर्मा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म एंड कल्चर अफेयर्स का चार्ज दिया गया है। तेजबीर सिंह को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी स्थानीय निकाय विभाग के तौर पर तैनात किया गया है।

पटना में दिनदहाड़े बैंक में डकैती, बोरी लेकर आए 20 मिनट में लाखों रुपये लेकर फरार हो गए नकाबपोश बदमाश

पटना में दिनदहाड़े बैंक में डकैती, बोरी लेकर आए 20 मिनट में लाखों रुपये लेकर फरार हो गए नकाबपोश बदमाश

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार सुबह दिनदहाड़े बैंक में डकैती को वारदात को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि ये वारदात प्रदेश की राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में हुई। बताया जा रहा है कि बदमाश नकाबपोश थे और अपने साथ बोरी लाए थे। करीब 20 मिनट तक बदमाश बैंक में रहे और लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।

'लालटेन से केरोसिन निकलने लगा है', प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश कसा तंज; कहा- इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

'लालटेन से केरोसिन निकलने लगा है', प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश कसा तंज; कहा- इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

पिछले डेढ़ साल से बिहार में पैदल यात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक्शन में हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की लॉन्चिंग की फुल ऑन तैयारी कर ली है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने नीतीश और लालू पर सियासी हमले भी तेज कर दिए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी के गठन का एलान किया है।

गिरिराज सिंह का काफिला देख नारेबाजी करने लगे NHM कर्मी, वाहन रोक करने लगे नारेबाजी; बाइक से लेना पड़ा यूटर्न

गिरिराज सिंह का काफिला देख नारेबाजी करने लगे NHM कर्मी, वाहन रोक करने लगे नारेबाजी; बाइक से लेना पड़ा यूटर्न

गिरिराज सिंह बेगूसराय में आंदोलनरत एनएचएम कर्मियों ने रविवार को गिरिराज सिंह के काफिले को रोकने की कोशिश की। काफिला नहीं रुकने पर लाल झंडा लेकर कर्मी जुलूस की शक्ल में उस कार्यक्रम में पहुंच गए जहां कंद्रीय मंत्री शामिल होने आए थे। प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए गिरिराज सिंह बाइक पर बैठकर पार्टी के कार्यक्रम में पहुंच गए।

CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस के हाथ लगी मेल की सच्चाई; अलकायदा वाले कनेक्शन का भी जल्द करेगी पर्दाफाश

CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस के हाथ लगी मेल की सच्चाई; अलकायदा वाले कनेक्शन का भी जल्द करेगी पर्दाफाश

बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के 17 दिनों के बाद शुक्रवार शाम एफआईआर दर्ज की जा सकी। पुलिस ने धमकी और अलकायदा के नाम से ईमेल करने वाले आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित ने अपने किसी परिचित को फंसाने के लिए इस तरह का ईमेल भेजा था।

पटना:- बिहार सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी और अलकायदा ग्रुप के नाम से ईमेल करने वाले आरोपित की पुलिस ने पहचान कर ली है।