Skip to main content

52 साल बाद भारत ने हॉकी में पहली बार जीता लगातार दो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को दी पटखनी

 52 साल बाद भारत ने हॉकी में पहली बार जीता लगातार दो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को दी पटखनी

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत या UK... किस देश में रहेंगी शेख हसीना? सस्पेंस के बीच एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की बात

भारत या UK... किस देश में रहेंगी शेख हसीना? सस्पेंस के बीच एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की बात

Bangladesh Protests बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों ने बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर और ब्रिटिश विदेश मंत्री के बीच यह बातचीत बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की लंदन में शरण लेने योजना की पृष्ठभूमि में हुई है।

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार

बसपा प्रमुख मायावती मोदी सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतर आई हैं। मायावती ने कहा क‍ि संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जिस प्रकार आशंकाएं एवं आपत्तियां सामने आई हैं उसके मद्देनजर इस बिल को बेहतर विचार के लिए सदन की स्थायी (स्टैंडिंग) समिति को भेजना उचित होगा। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार जल्दबाज न करे तो बेहतर होगा।

वक्फ संशोधन ब‍िल को लेकर संसद में अखि‍लेश-शाह के बीच जोरदार बहस, सपा प्रमुख के सवाल पर गृहमंत्री का पलटवार

वक्फ संशोधन ब‍िल को लेकर संसद में अखि‍लेश-शाह के बीच जोरदार बहस, सपा प्रमुख के सवाल पर गृहमंत्री का पलटवार

Waqf अमेंडमेंट बिल 2024 केंद्रीय अल्पसंख्यक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा गुरुवार को संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया गया। विधेयक पेश होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव व गृहमंत्री अमित शाह के बीच बिल को लेकर जोरदार बहस हुई। सपा मुकिया ने बिल का जोरदार विरोध किया।

राजस्थान: राजस्थान भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को आया हार्ट अटैक, उदयपुर के अस्पताल में हुआ निधन

राजस्थान: राजस्थान भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को आया हार्ट अटैक, उदयपुर के अस्पताल में हुआ निधन

राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उदयपुर के एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि मीणा को कल रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमृतलाल मीणा की मृत्यु के बाद राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 114 रह गई है।

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को जापान, जर्मनी से आगे ले जाने के लिए करेंगे काम, राज्यपाल राधाकृष्णन ने किया दावा

 महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को जापान, जर्मनी से आगे ले जाने के लिए करेंगे काम, राज्यपाल राधाकृष्णन ने किया दावा

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की जीवनी योद्धा कर्मयोगी - एकनाथ संभाजी शिंदे के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को जापान और जर्मनी से भी बड़ी बनाने के लिए काम करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सृजित संपत्ति राज्य के सुदूर गांवों तक पहुंचे।

बांग्लादेश में फंसे महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर CM शिंदे ने विदेश मंत्री से की बात, पढ़ें छात्रों के लिए क्या कर रही सरकार?

बांग्लादेश में फंसे महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर CM शिंदे ने विदेश मंत्री से की बात, पढ़ें छात्रों के लिए क्या कर रही सरकार?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बांग्लादेश में फंसे राज्य के विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी वापसी के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। एकनाथ शिंदे ने फंसे महाराष्ट्र के छात्रों और इंजीनियरों की सुरक्षित वापसी में मदद करने का आग्रह किया। वहीं विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया है कि हिंसा में फंसे सभी छात्रों के लिए आवश्यक उपाय शुरू कर दिए गए हैं।