Skip to main content

Jammu Kashmir:- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार 16 घंटे हुई बारिश, सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही बंद

Jammu Kashmir:- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार 16 घंटे हुई बारिश, सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही बंद

जम्मू- कश्मीर के कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार कई घंटे बारिश होने से नदी के किनारे के गांवो में लोगों का जीना मुश्किल हो गया। वहीं बारिश और भूस्खलन से सड़कों पर मलबा गिरा जिससे आवाजाही बंद रही। वहीं ये बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर आई। किसानों को उम्मीद है कि इस बार धान की उपज अधिक और गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी।

Amarnath Yatra का 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा पांच लाख के पार

Amarnath Yatra का 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा पांच लाख के पार

अमरनाथ यात्रा में इस साल बाबा बर्फानी के भक्तों में दर्शन के लिए गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 29 जून से अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले 12 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब तक 5.10 लाख से अधिक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

बंदूक की नोक पर ले रहे है लोगों से समर्थन ले रहे हैं आतंकी', DGP आरआर स्वैन ने दिया बड़ा बयान

'बंदूक की नोक पर ले रहे है लोगों से समर्थन ले रहे हैं आतंकी', DGP आरआर स्वैन ने दिया बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन (DGP R R Swain) ने बिश्नाह के त्रेवा में विलेज डिफेंस गार्ड की ट्रेनिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विदेशी आतंकी बंदूक का डर दिखाकर लोगों से समर्थन ले रहा हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में इन दिनों लगातार आतंकियों के निशाने पर है।

चौपाल में बादल फटा, 8 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; 17 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

चौपाल में बादल फटा, 8 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; 17 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

Himachal Flood हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। चौपाल में बादल फटा और आठ जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने 17 अगस्‍त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। सिरमौर का पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद। प्रदेश में 137 सड़कें बाधित हैं। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति, जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों पर भी हुआ मंथन

भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति, जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों पर भी हुआ मंथन 

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा ने सभी विधायकों के साथ बैठक की। मीटिंग में मानसून सत्र को लेकर रणनीति भी बनाई गई। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर में होने वाले चुनावों के बारे में भी मंथन किया गया। बैठक में पार्टी में कांग्रेस से आए तीन विधायक जो जीतकर फिर से विधायक बने हैं। इन्हें भी सम्मानित किया गया।

Himachal News:-बंद कमरे में राज्‍यपाल-मुख्‍यमंत्री की मुलाकात, कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में बंद कमरे में राज्‍यपाल शुक्‍ला और सीएम सुक्‍खू की बैठक हुई। मीटिंग में कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। कुछ दिन पहले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा था कि राजभवन चाहता है कि उच्च न्यायालय से मामले का निपटारा होते ही कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति करना प्राथमिकता में शामिल है।

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर बाद राजभवन पहुंचे, जहां पर उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को हाल में राज्य के तीन जिलों में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के दौरान किए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप

 

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार जिले में दुल्हन घंटों तक बरात के आने का इंतजार करती रही लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी बरात नहीं आई। कुछ ही देर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। जब दूल्हा बरात लेकर नहीं आया तो वह थाने पहुंची और मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।