25 सितंबर को होगा फेसबुक का सबसे बड़ा इवेंट Meta Connect 2024, लॉन्च होंगे Quest 3S VR और Orion AR Glasses
Meta Connect 2024 इवेंट बुधवार 25 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। Meta का एनुअल इवेंट 25 सितंबर को आयोजित होना है। यह कंपनी का बड़ा सालाना इवेंट है जिसमें वह नए हार्डवेयर और एआई पावर्ड प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। मेटा के इस इवेंट को फेसबुक के जरिए लाइव देखा जा सकता है। उम्मीद है कि इवेंट में AR/VR डिवाइस ला सकती है।
Samsung Galaxy M55s 5G भारत में लॉन्च, फटाफट चेक करें दाम
Samsung Galaxy M55s 5G को पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर टीज किया जा रहा था। जहां पहले इस फोन को 20 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा था वहीं लॉन्च की डेट को 23 सितंबर तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च हो चुका है। फोन की कीमत फुल स्पेक्स और सेल डेट से भी पर्दा हट चुका है।
Redmi Note 14 series को लेकर जल्द खत्म होगा इंतजार, 26 सितंबर को लॉन्च होंगे नए स्मार्टफोन
रेडमी अपनी मच अवेटेड Redmi Note 14 series को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस अपकमिंग सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट पर मुहर लगा दी है। रेडमी चीन में Redmi Note 14 series को 26 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। इसी इवेंट में कंपनी अपने यूजर्स के लिए Redmi Buds 6 TWS earbuds को भी ला रही है।
रेडमी ने आखिरकार अपने यूजर्स का इंतजार खत्म करते हुए मच अवेटेड Redmi Note 14 series की लॉन्च डेट पर मुहर लगा दी है। कंपनी चीन में Redmi Note 14 series को 26 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। इसी इवेंट में कंपनी अपने यूजर्स के लिए Redmi Buds 6 TWS earbuds भी पेश करेगी।
डेढ़ लाख रुपये MRP वाले Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का अमेजन सेल में कितना कम होगा दाम
ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों इन दिनों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली साल की सबसे बड़ी सेल का इंतजार कर रहे हैं। सेल 27 सितंबर से शुरू हो रही है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बेहद सस्ते मिलने वाले हैं। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो इस सेल के शुरू होने का कुछ दिन और इंतजार करना ही चाहिए।
iOS 18.1 Public Beta: लेटेस्ट आईओएस पब्लिक बीटा अपडेट हुआ रिलीज, Apple Intelligence का करें अब इस्तेमाल
एपल इंटेलिजेंस के लिए अब आपको बगी डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 18.1 पब्लिक बीटा अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है। इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यूजर्स को एपल इंटेलिजेंस की सुविधा दी जा रही है। एपल इंटेलिजेंस फीचर्स को ट्राई करने के इच्छुक आईफोन यूजर्स इस अपडेट को एलिजिबल डिवाइस में इन्स्टॉल कर सकते हैं।
Samsung Galaxy M55s 5G की आज होगी धमाकेदार एंट्री, सुपर मॉन्स्टर स्पेक्स के साथ होगा लॉन्च
सैमसंग आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy M55s 5G लॉन्च कर रहा है। पहले कंपनी का यह स्मार्टफोन 20 सितंबर को लाया जा रहा था। हालांकि फोन की लॉन्च डेट पोस्टपोन कर दी गई। अब फोन 23 सितंबर दोपहर 12 लॉन्च किया जा रहा है। सैमसंग का नया फोन सुपर मॉन्स्टर फीचर्स के साथ लाया जा रहा है।
Samsung Galaxy S24 फैन एडिशन का लॉन्च जल्द, Galaxy Tab S10 सीरीज की भी होगी एंट्री
Samsung Galaxy S24 फैन एडिशन को आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे Galaxy Tab S10 सीरीज के साथ लाए जाने की खबरें चल रही हैं। फैन एडिशन में AI फीचर्स भी मिलेंगे। अब एक वीडियो के जरिये सैमसंग अनपैक्ड इवेंट की डेट का भी खुलासा हुआ है। जबकि सैमसंग ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को आने वाले दिनों में कंपनी की गैलेक्सी टैब S10 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फैन एडिशन फोन को गैलेक्सी S23 FE के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। इसमें AI फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। गैलेक्सी टैब S10 सीरीज के भी जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है
MacBook Air M2 खरीदने वालों के पास अच्छा मौका, 30 हजार सस्ता होगा एपल का लैपटॉप
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 27 सितंबर 2024 को शुरू होगी। सालाना सेल के दीवाली तक लाइव रहने की उम्मीद है। सेल में 256GB स्टोरेज वाले MacBook Air M2 की कीमत अब तक की सबसे कम होगी। इसे ग्राहक 64999 रुपये में खरीद पाएंगे। लैपटॉप वर्तमान में 95900 रुपये में लिस्टेड है। इस पर दूसरे ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकेगा।
मुश्किल में Netflix: नस्लीय भेदभाव और टैक्स चोरी के आरोप में बढ़ सकती है परेशानी
हमें नेटफ्लिक्स की बिजनेस प्रैक्टिसेज से जुड़े वीजा और टैक्स उल्लंघन के बारे में कई तरह की डिटेल मिली हैं। इसमें कई ऐसी चीजें शामिल हैं जो नेटफ्लिक्स भारत में अपना बिजनेस चलाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। जैसे वीजा वॉयलेशन इलीगल स्ट्रक्चर टैक्स चोरी और नस्लीय भेदभाव।
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए भारत में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स भारत सरकार की जांच के दायरे में है। स्थानीय गतिविधियों के चलते इसकी जांच की जा रही है। इसमें वीजा उल्लघंन, नस्लीय भेदभाव समेत कई आरोप शामिल हैं।
BookMyShow सर्विस ठप होने से यूजर्स हुए परेशान, Coldplay कॉन्सर्ट की वजह से आई दिक्कत
फिल्में और एंटरटेनमेंट से जुड़े प्रोग्रामों के टिकट बुक करने के लिए पॉपुलर BookMyShow की रविवार को सर्विस ठप हो गई। प्लेटफॉर्म के ठप होने की जानकारी यूजर्स ने एक्स के जरिये दी। वहीं कुछ ही देर में यह गूगल पर भी तेजी से ट्रेंड करने लगा। हालांकि कुछ समय सर्विस ठप रहने के बाद फिर से प्लेटफॉर्म ने सुचारू से काम करना शुरू कर दिया है।