Skip to main content

Xiaomi के इस फोन में नहीं चलेगा एयरटेल 5G, खरीदने के मूड में हैं तो ठहर जाएं

Redmi A4 5G शाओमी की लेटेस्ट पेशकश है। इस 5G फोन को कंपनी 10000 रुपये से भी कम कीमत में लेकर आई है। इसके लिए 27 नवंबर से पहली सेल लाइव होने वाली है। अगर आप सेल में इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आपको ठहर जाना चाहिए। क्योंकि फोन में आप एयरटेल की सिम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं।

6499 रुपये में लॉन्च हुआ 5000 mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाला फोन, ऑफर्स में करें खरीदारी

Tecno POP 9 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन की कीमत 6499 रुपये है। इसे कंपनी 15W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है। कुछ महीने पहले ही इसका 5G वेरिएंट भी भारत में लॉन्च हुआ था। इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में पानी-धूल से सेफ्टी के लिए इसे IP54 की रेटिंग मिली हुई है। 

लॉन्च कन्फर्म! Vivo S20 सीरीज 28 नवंबर को देगी दस्तक, दो स्मार्टफोन मारेंगे एंट्री

अपकमिंग Vivo S20 सीरीज चाइना में 28 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे एंट्री लेगी। इसमें कंपनी दो स्मार्टफोन लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इनका डिजाइन रिवील कर दिया है। साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की डिटेल भी मिल चुकी है। सीरीज के दोनों फोन भारत और ग्लोबल मार्केट में V ब्रांडिंग के तहत लॉन्च हो सकते हैं।

₹15000 से कम में आने वाले स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा से हैं लैस

Smartphone Under ₹15000 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। कंपनियां लगभग हर महीने ग्राहकों की पसंद के मुताबिक नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करती है। अगर आपका बजट 15 हजार रुपये तक है तो हम आपके लिए कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जो दमदार प्रोसेसर और दिलचस्प फीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम आपके साथ लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

HMD Fusion स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलेगा Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट

एचएमडी ग्लोबल जल्द भारत में HMD Fusion स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन सेल्फ रिपेयरेबिलिटी सपोर्ट करता है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही इसे लॉन्च कर चुकी है। एचएमडी का यह फोन 8 जीबी तक की रैम और क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। एचएमडी का यह फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Vivo ने लॉन्च किया गया दमदार मिड-रेंड फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस

Vivo Y300 को भारत में पेश किया गया है। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इस फोन में क्वॉलकॉम प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 21999 रुपये रखी गई है। ग्राहक 26 नवंबर से फोन को प्री-बुक कर पाएंगे। इसे 8GB+128GB और 8GB+256GB वाले दो वेरिएंट में उतारा गया है।

Oppo के दो नए फोन हुए भारत में लॉन्च, Hasselblad कैमरा सिस्टम से हैं लैस, प्रोसेसर भी है पावरफुल

Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को भारत में लॉन्च किया गया है। इन फोन्स में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर क्वॉड-कैमरा सेटअप एंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 और क्विक चार्जिंग बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इनकी कीमत भी हाई-एंड फोन्स की ही तरह ही रखी गई है। फोटोग्राफी के लिए खासतौर पर ये फोन्स काफी अच्छे हैं।

OnePlus के इस शानदार फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है AMOLED डिस्प्ले भी

अगर आप नया मिड-रेंज फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो हम आपको यहां OnePlus Nord 4 5G पर मिल रही एक डील के बारे में बताने जा रहे हैं। ये फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। ऑफर्स के साथ इसे 27 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Vivo X200 सीरीज को ज्वॉइन करेगा नया स्मार्टफोन X200s, मीडियाटेक के पावरफुल चिपसेट के साथ मिलेगा और 50MP का कैमरा

Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन चीन और मलेशिया में लॉन्च हो चुके हैं। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन - Vivo X200 Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini लॉन्च हुए हैं। अब इस सीरीज के एक नए मॉडल की जानकारी सामने आ रही है। वीवो का यह फोन Vivo X200s नाम से रिलीज किया जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

आज लॉन्च होगा Redmi का सस्ता 5G Smartphone, 9 हजार से भी कम होगी कीमत

Redmi A4 5G आज भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के बारे में ज्यादातर जानकारी अपनी साइट पर रिवील कर दी है। इसे 9 हजार रुपये से भी कम कीमत में कंपनी लेकर आ रही है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का प्रोसेसर मिलेगा। साथ में फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी होगी। इसमें 50MP कैमरा होगा।