IND vs BAN भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का आज दूसरा ही दिन है और दोनों टीमों की पहली-पहली पारी समाप्त हो चुकी है। चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तेज गेंदबाजों का कहर देखने का मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है।
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का आज दूसरा ही दिन है और दोनों टीमों की पहली-पहली पारी समाप्त हो चुकी है। चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तेज गेंदबाजों का कहर देखने का मिल रहा है। दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त होने तक 20 में से 17 विकेट तेज गेंदबाज अपने नाम कर चुके हैं। तो आखिरी स्पिनर्स के अनुकूल मानी जाने वाली चेन्नई की पिच से तेज गेंदबाजों को इतनी मदद क्यों मिल रही है।
दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है। ऐसे में इस पिच से तेज गेंदबाजों को खासी मदद मिल रही है। इस पिच की खासियत की बात करें तो यह कमा पानी सोखती है। यही कारण है कि लाल मिट्टी की पिच जल्दी सूख भी जाती है। शुरुआत के 2 दिन तक लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। इसके बाद इसमें दरारे पड़ने लगती हैं और यह पिच टूटने भी लगती है। ऐसे में तीसरे दिन से स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है। यही कारण है कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है।
भारत की पहली पारी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने 9 विकेट और स्पिनर ने 1 विकेट लिया। तस्कीन अहमद ने 3, हसन महमूद ने 5 और नाहिद राणा ने 1 शिकार किया। बांग्लादेश की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने 8 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को 2-2 सफलताएं मिलीं।
- Log in to post comments