On This Day: 24 साल का सूखा हुआ खत्म, ड्रीम फाइनल में पाकिस्तान को हरा वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, माही युग की हुई शुरुआत
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। ये टीम इंडिया का दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब था। इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में आज ही के दिन पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। यहीं से शुरू हुआ था माही युगा जिसने भारत को कई यादगार पल दिए।
R Ashwin ने जसप्रीत बुमराह को बताया टिप्पर लॉरी, विराट कोहली से तुलना करते-करते बहुत कुछ कह गए भारतीय ऑलराउंड
जसप्रीत बुमराह को मौजूदा समय के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी हर कोई तारीफ करता है। हालांकि उनके फिटनेस और लगातार चोटिल होने के चलते सवाल उठते हैं। लेकिन भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुमराह का बचाव किया है और कहा कि तेज गेंदबाजों के करियर में ब्रेक डाउन होता ही है। अश्विन ने बुमराह को कोहीनूर हीरा बताया है।
महाराष्ट्र सरकार ने सुनील गावस्कर से छीनी जमीन, अजिंक्य रहाणे को सौंपी, 36 साल का अधूरा काम अब होगा पूरा!
महाराष्ट्र सरकार ने साल 1988 में सुनील गावस्कर को इंडोर अकादमी बनने के लिए जमीन दी थी लेकिन भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज इस काम को अंजाम नहीं दे सके। इस समय ये जमीन झुग्गीवासियों के कब्जे में हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अब अजिंक्य रहाणे के नाम ये जमीन ट्रांसफर की है। उन्हें 30 साल के लिए ये जमीन मिली है।
IND vs BAN 2nd Test: मक्के की रोटी-सरसों का साग से लेकर से लेकर निहारी और बिरयानी तक, कानपुर टेस्ट का मेन्यू आया सामने
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका आंखों देखा हाल सुनाने के लिए भारत और बांग्लादेश के 10 कमेंट्रेटर 25 सितंबर को शहर आ जाएंगे। जिन्हें उनकी पसंदीदा भोजन परोसा जाएगा। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट 280 रन से जीता था। अब टीम की नजर क्लीन स्वीप पर है।
कानपुर : भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका आंखों देखा हाल सुनाने के लिए भारत और बांग्लादेश के 10 कमेंट्रेटर 25 सितंबर को शहर आ जाएंगे। जिन्हें उनकी पसंदीदा भोजन परोसा जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट के और कितने खराब दिन आएंगे, अब सामने आई एक और मुसीबत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के शेड्यल का एलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत में करीब 15 दिन का समय ही बचा है लेकिन PCB को मीडिया राइट्स के लिए पार्टनर नहीं मिला है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के शेड्यल का एलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs BAN: ग्रीन पार्क में बांग्लादेश का डेब्यू रहेगा फीका, टीम इंडिया 2-0 से जीतेगी टेस्ट सीरीज! 41 साल का इतिहास बयां कर रहा है कहानी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और भारत के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 280 रन से अपने नाम किया था। अब दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम ग्रीन पार्क में अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेली है। ऐसे में मेहमान टीम का इस ग्राउंड पर डेब्यू होगा।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 280 रन से अपने नाम किया था।
'Virat Kohli के गिफ्ट किए बैट से कभी नहीं खेलूंगा...', भारतीय स्टार के बयान से मची खलबली
Akash Deep on Virat Kohli भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में 2 विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने लगातार दो गेंदों में दो विकेट हासिल किए। वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। उन्होंने बांग्लादेश की शुरुआत को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई। पहले टेस्ट के बाद आकाशदीप को विराट कोहली ने अपना बल्ला गिफ्ट किया।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसके पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इस टेस्ट के दौरान जब भारतीय स्टार गेंदबाज आकाशदीप चेन्नई में होटल में थे, तो अचानक से उन्होंने दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनी।
IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में इतिहास रचेंगे विराट कोहली! निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड
IND vs BAN 2nd Test टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कई कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। वे 129 रन बनाकर नौ हजार रन बनाने वाले क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। जबकि एक हजार चौके लगाने से विराट अभी सात कदम दूर हैं।
ICC Women's T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले 5 बैटर्स, भारत की तरफ किसने ठोकी है सेंचुरी?
Womens T20 WC महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत यूएई में 3 अक्टूबर से होनी है जिसका आयोजन 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए है जिसमें हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें 20 अक्टूबर को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
BGT 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही फूले स्टीव स्मिथ के हाथ-पैर, जसप्रीत बुमराह का सता रहा डर, कहा- वो बेस्ट है
भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी और टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज पर सभी की नजरें क्योंकि भारत ने बीते दो ऑस्ट्रेलियाई दौरों पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। इस बार भी भारत मजबूत है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सीरीज शुरू होने से पहले ही अपना डर जाहिर कर दिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चुनौती बताया है।