Skip to main content

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका आंखों देखा हाल सुनाने के लिए भारत और बांग्लादेश के 10 कमेंट्रेटर 25 सितंबर को शहर आ जाएंगे। जिन्हें उनकी पसंदीदा भोजन परोसा जाएगा। भारतीय टीम ने पहला टेस्‍ट 280 रन से जीता था। अब टीम की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर है।

कानपुर : भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका आंखों देखा हाल सुनाने के लिए भारत और बांग्लादेश के 10 कमेंट्रेटर 25 सितंबर को शहर आ जाएंगे। जिन्हें उनकी पसंदीदा भोजन परोसा जाएगा।

मुख्य सेफ ने बताया पूरा मेन्‍यू

मुख्य सेफ याहया अमीन ने बताया कि कमेंट्रेटर को उनकी पसंद का मेन्यू देने की तैयारी कर ली है। भारत और बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर जो कमेंट्री करेंगे उनको कनपुरिया बिरयानी के साथ कई प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। मुरली कार्तिक और हर्षा भोगले के लिए खाना पूरी तरह से शाकाहारी रहेगा। इसमें मक्के की रोटी और सरसों का साग और चाकलेट केक दिया जाएगा।

 

News Category