Skip to main content

IND vs BAN: कुलदीप की काट का बांग्लादेश ने निकाला तोड़, टीम को मिला चाइनामैन गेंदबाज; नेट्स में जमकर कराई प्रैक्टिस

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगी। वहीं ग्रीन पार्क स्टेडियम में 3 साल बाद कोई मैच खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। बुधवार को ग्रीन पार्क में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। बांग्लादेश ने स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा खेला।

IND vs BAN: भारतीय खेमे में दूसरे टेस्‍ट से पहले मची खलबली, बांग्‍लादेश के कोच ने अपने बयान से बढ़ाई चिंता

भारत और बांग्‍लादेश के बीच शुक्रवार से कानपुर के ग्रीनपार्क स्‍टेडियम पर दूसरा व अंतिम टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। बांग्‍लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने अपने प्रमुख ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट देकर भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। बांग्‍लादेश की टीम इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। मेहमान टीम की कोशिश सीरीज बराबर करने की होगी।

बांग्‍लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्‍ट से पहले भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। हथुरुसिंघा ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के लिए शाकिब अल हसन उपलब्‍ध रहेंगे।

Shreyas Iyer और उनकी मां ने मुंबई में खरीदा खूबसूरत आशियाना, करोड़ों में है इसकी कीमत

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 2.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अपार्टमेंट वर्ली के आदर्श नगर इलाके में त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल की दूसरी मंजिल पर है। यह कोई पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर ने रियल एस्टेट में पैसा लगाया है।

IND Vs BAN: बुमराह-जडेजा ने की R Ashwin की खिंचाई, देखें टीम इंडिया का चेन्नई से कानपुर तक का सफर-VIDEO

27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम मंगलवार को शहर पहुंच चुकी है। चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के प्लेयर्स का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका चेन्नई से कानपुर तक का सफर दिखाया गया।

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की

AUS vs ENG 3rd ODI: हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर तोड़ा कंगारूओं का घमंड, लगातार 14 जीत के बाद वनडे मैच हारा ऑस्ट्रेलिया

England vs Australia 3rd ODI इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 304 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने बैजबॉल गेम दिखाते हुए तूफानी बैटिंग की और DLS के तहत टीम को 46 रन से जीत मिली। इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का इस तरह 14 वनडे मैच जीतने के सिलसिले को तोड़ा।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच को अपने नाम किया। बारिश के चलते इस मुकाबले का नतीजा DLS के तहत निकला।

IND VS BAN: 'सर दो ही हाथ हैं...', कानपुर पहुंचकर Virat Kohli ने होटल स्टाफ से क्यों कहा ऐसा? तेजी से वायरल हो रहा Video

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह दोनों पारियों में बल्ले से रन बनाने में फेल हो गए। अब उनसे दूसरे टेस्ट में एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही है। दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के साथ कोहली कानपुर पहुंच गए है जिसमें उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंच चुकी है। मंगलवार को भारतीय टीम का कानपुर में शानदार तरीके से स्वागत हुआ।

Cricket News: 'पाकिस्तान दोस्ती-यारी ग्रुप का नया हेड Gary Kirsten...', पूर्व क्रिकेटर ने एक बार फिर उगला जहर; PCB को जमकर लगाई लताड़

Basit Ali on Gary Kirsten पाकिस्तान ने गैरी कर्स्टन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हेड कोच बनाया था लेकिन उनके आने के बाद भी टीम का प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ। इस कड़ी में पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भविष्यवाणी की है कि कर्स्टन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए शीर्ष चार में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि होगी।

IND vs BAN: Rohit Sharma के निशाने पर 3 रिकॉर्ड्स, कानपुर टेस्ट में सहवाग-गंभीर को पछाड़ने का गोल्डन चांस

Ind vs Ban 2nd test भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में नहीं चला। चेन्नई टेस्ट में रोहित शर्मा दोनों पारियों में 6 और 5 क्रमश रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। पहला टेस्ट भारत ने 280 रन से जीत लिया। अब दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से होना है जिसमें रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं चला था।

पाकिस्तान क्रिकेट के लौटेंगे पुराने दिन! कोच कस्टर्न ने भरी हुंकार, खिलाड़ियों के सामने रखी 3 शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। इस टीम के पास एक से एक खिलाड़ी तो हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। टीम में गुटबाजी के खबरें भी हैं। इन सभी स्थितियों को दूर करने के लिए और सुधार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कनेक्शन कैम्प आयोजित किया था जिसमें कोच और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

IND vs BAN: लाल मिट्टी या काली मिट्टी? कैसी होगी कानपुर टेस्ट मैच में ग्रीन पार्क की पिच

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं बांगलादेश की कोशिश इस मैच को जीत बराबरी हासिल करने की होगी। सभी की नजरें इस स्टेडियम की पिच पर हैं। सभी के मन में सवाल है कि स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की होगी या काली मिट्टी की।