Skip to main content

Womens T20 WC महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत यूएई में 3 अक्टूबर से होनी है जिसका आयोजन 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए है जिसमें हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें 20 अक्टूबर को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत यूएई में 3 अक्टूबर से होनी है, जिसका आयोजन 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए है, जिसमें हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें 20 अक्टूबर को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

भारतीय टीम 4 अक्‍टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बता दें कि पहले यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश के हालातों को देखते हुए इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था। ऐसे में महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से पहले जानते हैं टॉप-5 बैटर्स के नाम, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक जड़े है।

Women’s T20 World Cup में सर्वाधिक शतक जड़ने वाली 5 महिला बैटर्स

1.मुनीबा अली (पाकिस्तान महिला टीम)

पाकिस्तान महिला टीम की मुनीबा अली ने साल 2023 में आयरलैंड टीम के खिलाफ 68 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा।

2. लिजेल ली (साउथ अफ्रीका महिला टीम)

साउथ अफ्रीका महिला टीम की ओपनिंग बैटर लिजेल ली ने थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ101 रन की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप 2020 में उन्होंने साउथ अफ्रीका बनाम थाईलैंड के मैच में यह कारनामा किया था।

3. हेदर नाइट (इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम)

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बैटर हेदर नाइट ने टी20 विश्व कप 2020 में थाईलैंड टीम के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। टी20 विश्व कप 2020 के एक मैच में उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ 108 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

4. हरमनप्रीत कौर (भारतीय महिला टीम)

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। मैच में हरमनप्रीच ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

5. मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम)

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मेग लेनिंग ने साल 2014 टी20 विश्व कप में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन बनाए थे, जिसमें 18 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

News Category