Skip to main content

मुशीर खान का हुआ भयानक एक्सीडेंट, गर्दन में लगी चोट, लंबे समय के लिए हुए बाहर

बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए सरफराज खान के भाई मुशीर खान का कार एक्सीडेंट हो गया है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुशीर को गर्दन में चोटें आई हैं जिसकी वजह से वब लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। वह कार में अपने पिता के साथ जा रहे थे तभी उनकी कार पलट गई।

भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान के भाई मुशीर खान का कार एक्सीडेंट हो गया है। वह इसमें बुरी तरह से घायल हुए हैं। इस हादसे में उनको गर्दन में चोटें आई हैं। एक्सीडेंट में लीग चोट के कारण मुशीर को अच्छा खासा समय क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।

अब कानपुर में नहीं हो पाएगा भारत-बांग्लादेश का मैच! बारिश ने बर्बाद कर दिया खेल, जानिए मौसम का पूरा हाल

फैंस को इंतजार था कि कानपुर में शानदार मैच देखने को मिलेगा लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया है। पहले दिन बारिश के कारण दिन का खेल पूरा नहीं हो सका और दूसरे दिन समय पर खेल शुरू नहीं हो सका। कानपुर का मौसम इस समय मैच के लायक नहीं दिख रहा है। मैदान पर कवर्स मौजूद हैं और खेलने लायक स्थिति अभी तक नहीं है।

SL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका की नई 'रन मशीन' कामिंदु मेंडिस, डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी की

श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में नई सनसनी बने बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने केवल आठ मैचों में 1000 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के विरुद्ध गाल में चल रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने 182 रनों की अविजित पारी के दौरान इस उपलब्धि को प्राप्त किया। अगर आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 13 पारियों में यह कारनामा कर दिग्गज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है।

IND vs BAN: मौसम ने भारत को फंसाया, कानपुर टेस्ट जीतना रोहित ब्रिगेड के लिए है बेहद जरूरी

IND vs BAN बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ग्रीनपार्क में बारिश के कारण भले ही 35 ओवर का मैच हो सका हो लेकिन उससे भारतीय टीम की पोल खुल गई। चेन्नई में अपनी पहली पारी में 47.1 ओवर में 149 रनों पर आलआउट होने वाली बांग्लादेशी टीम ने यहां सिर्फ तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।

जब पिच चुनी स्पिनरों वाली, टीम चुनी तेज गेंदबाजों तो बादल देखकर टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय क्यों ले लिया? कानपुर को पूरब का मैनचेस्टर कहते हैं, ये इंग्लैंड वाला मैनचेस्टर नहीं, जहां पर आसमान में बादलों की आवाजाही के दौरान गेंद मूव करती हो।

India vs Bangladesh: कुलदीप यादव का सपना रह गया अधूरा, कानपुर टेस्‍ट में नहीं मिला प्‍लेइंग 11 में मौका

भारत और बांग्‍लादेश के बीच शुक्रवार से कानपुर में दूसरा व अंतिम टेस्‍ट शुरू हो गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का अभ्‍यास किया। टीम इंडिया ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया और ऐसे में कुलदीप यादव का सपना अधूरा रहा गया। भारत ने दूसरे टेस्‍ट में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स को मौका दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के सात वर्ष बाद भी कुलदीप यादव का घरेलू मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलने का सपना अधूरा रह गया। दूसरे टेस्ट मैच में ग्रीनपार्क की पिच और लोकल ब्‍वॉय होने के कारण कुलदीप के खेलने की उम्मीद सबसे ज्यादा थी, जिस पर वर्षा ने पानी फेर दिया

IND vs BAN: 58 किलोमीटर की दूरी, साइकिल से नाप दी पूरी; क्या आप मिले हैं विराट कोहली के जबरा फैन से...

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक युवा फैन ने कानपुर के ग्रीन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेलते देखने के लिए साइकिल से 58 किलोमीटर की यात्रा की। 10वीं के छात्र ने उन्नाव से कानपुर पहुंचने के लिए 7 घंटे तक सफर किया। हालांकि युवा फैन की इच्छा पूरी नहीं हुई। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Kusal Mendis ने WTC के पांच साल में पहली बार किया यह कारनामा, जड़ा टेस्ट करियर का 10वां शतक

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे दिन कुसल मेंडिस ने 148 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक जड़ा। कुसल ने कामिंदु मेंडिस के साथ छठे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बना लिया है। तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली।

धनाश्री वर्मा Birthday: युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्‍यार, धनश्री से कही दिल की बात

Dhanashree Verma Birthday लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्‍टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्‍नी धनश्री वर्मा आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर युजवेंद्र चहल ने उन पर जमकर प्‍यार लुटाया है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर धनश्री के साथ तस्‍वीरे शेयर की है। इसके साथ उन्‍होंने प्‍यारा सा कैप्‍शन भी लिखा है।

India vs Bangladesh: पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का हुआ खेल, आकाश दीप का रहा बोलबाला; बांग्‍लादेश ने गंवाए 3 विकेट

India vs Bangladesh भारत और बांग्‍लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के पहले दिन खेल समाप्‍त हो गया है। खराब रौशनी और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल ही हो सका। दिन का खेल समाप्‍त होने तक बांग्‍लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के पहले दिन खेल समाप्‍त हो गया है। खराब रौशनी और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल ही हो सका।

IND vs BAN: 'टीम इंडिया के दिल की धड़कन' से मिले रवि शास्त्री, कानपुर में लुटाया प्यार, गले में हाथ डाल पोस्ट की फोटो

भारतीय टीम इस समय कानपुर में हैं जहां ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे हैं। कानपुर में पहुंचने के बाद शास्त्री ने खास शख्स से मुलाकात की जिसे उन्होंने टीम के दिल की धड़कन बताया है। शास्त्री ने इस मुलाकात की फोटो भी पोस्ट की है।