India vs Bangladesh: बीच मैदान पर कोहली और जडेजा ने बुमराह का उड़ाया मजाक, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश बार-बार परेशान कर रही है। हालांकि अपनी मौज-मस्ती के लिए मशहूर विराट कोहली किसी तरह मनोरंजन के साधन निकाल ही लेते हैं। दूसरे सेशन का खेल जब शुरू होने वाला था तब कोहली ने जडेजा के साथ मिलकर जसप्रीत बुमराक का जमकर मजाक उड़ाया।
IPL 2025: ड्वेन ब्रावो ने छोड़ा धोनी का साथ, बने KKR के मेंटर, संन्यास के तुरंत बाद मिली नई नौकरी
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने सीपीएल में चोट लगने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद ब्रावो को नई नौकरी मिल गई। आईपीएल की मौजूदा विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपना मेंटर नियुक्त किया है। वह केकेआर में गौतम गंभीर का स्थान लेंगे जो अब टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं।
IND vs BAN: कानपुर में सचिन, गावस्कर के क्लब में शामिल होंगे विराट कोहली, अश्विन भी लगाएंगे 'शतक' !
भारत और बांग्लादेश के बीच आज से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। इस मैच में भारत की नजरें जीत पर होंगी। वहीं विराट कोहली एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। विराट इस मैच में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। चेन्नई टेस्ट मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन भी इस मैच में खास शतक पूरा कर सकते हैं।
Dwayne Bravo Retirement: ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट को कहा अलविदा, नहीं खेलेंगे कोई भी लीग, कहा- शरीर नहीं दे रहा साथ
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ब्रावो ने ये फैसला सीपीएल-2024 के बाद लिया है। ब्रावो की गिनती महान ऑलराउंडरों में होती है। इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास का एलान किया और बताया कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।
IND vs BAN 2nd Test: Rishabh Pant ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से उड़ाए शुभमन गिल के होश, बल्लेबाज बोला- तगड़ी प्रैक्टिस करवाई तूने
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कानपुर टेस्ट से पहले अपना अलग अवतार दिखाया। पंत ने पैड्स पहने हुए ही नेट्स के बाहर स्पिन (Rishabh Pant Bowling) गेंदबाजी की। पंत ने भारतीय बैटर शुभमन गिल को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास भी कराया। गिल ने नेट्स पर अपनी बारी खत्म होने के बाद कहा- तगड़ी प्रैक्टिस करवाई थी तूने। देखें मस्त वीडियो।
भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कानपुर टेस्ट से पहले एक नए अवतार में दिखे। ग्रीन पार्क में प्रैक्टिस के दौरान ऋषभ पंत ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए। पंत ने शुभमन गिल को स्पिन गेंदबाजी की। ऋषभ पंत ने लेग स्पिन गेंदबाजी की
Hanuman Temple: इस मंदिर में हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम टेकते हैं माथा, जानें रहस्यमयी मंदिर से जुड़ी प्रमुख बातें
हनुमान जी की पूजा बहुत शुभ मानी जाती है। राम भक्त की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बजरंगबली की पूजा करने वाले से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं आज हम भारत के एक ऐसे मंदिर की बात करेंगे जिसकी चर्चा दूर-दूर तक है।
IND vs BAN Playing 11: स्टार तेज गेंदबाज होगा बाहर? लोकल ब्वॉय को भारतीय प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है एंट्री
भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट मैच 27 सितंबर शुक्रवार से खेला जाएगा। कानपुर के ग्रीन पार्क में तीन साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। भारत की प्लेइंग इलेवन में लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। वहीं तेज गेंदबाज आकाश दीप को आराम दिया जा सकता है। भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज जीतना चाहेगी।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के पास टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के करीब पहुंचने का एक शानदार मौका है।
IND vs BAN Pitch Report: तीन साल बाद कैसे खेलेगी ग्रीन पार्क की पिच? स्पिनर्स और बल्लेबाजों को मिलेगी मदद
भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। वहीं बांग्लादेश सीरीज ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा। कानपुर में तीन साल बाद कोई मैच खेला जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ ने एक बेहतरीन पिच तैयार की है।
कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट मैच, 27 सितंबर से खेला जाएगा। बांग्लादेश के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका होगा तो वहीं, भारत के पास सीरीज में क्लीन स्वीप करने का। तीन साल बाद ग्रीन पार्क में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी को कहा था 'सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेट का गेंदबाज', पूर्व भारतीय स्टार ने किया खुलासा
पंकज सिंह घरेलू क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले मात्र चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। पंकज सिंह ने 117 मैच में 472 विकेट लिए हैं। साथ ही लिस्ट-ए क्रिकेट में 79 मैच में 118 विकेट लिए हैं। साल 2016 में पंकज ने एक बयान में कहा था कि उन्हें युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कहा था।
IND vs BAN 2nd Test: तस्वीरों में देखें, कानपुर टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खूब किया अभ्यास; कोहली-पंत के जबरा फैन ने लूटी महफिल
Virat Kohli भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रन से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट में होना है जो कि 27 सितंबर से शुरू होगा। इस मैच में विराट कोहली रोहित शर्मा से लेकर ऋषभ-केएल तक हर किसी से उम्मीद है कि वह एक बड़ी पारी खेलते हुए नजर आएंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रन से अपने नाम किया।