Skip to main content

IPL 2024: एमएस धोनी के लिए बदले नियम, रिटेंशन से मैच फीस तक, पढ़ें BCCI की मीटिंग की हर डिटेल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए बीसीसीआई ने कुछ ऐतिहासिक फैसले किए हैं जिनमें खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी द्वारा दी जाने वाली कॉन्ट्रैक्ट राशि के अलावा हर मैच की फीस भी मिलेगा। इसके अलावा रिटेंशन को लेकर भी बड़ा फैसला किया गया है। राइट टू मैच नियम की वापसी हुई है। बीसीसीआई ने एमएस धोनी के लिए एक ऐतिहासिक फैसला किया है। जानिए डिटेल्स

'हार्दिक पांड्या कभी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बोल्ड बयान; लाल गेंद से गेंदबाजी करने की बताई वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल का मानना है कि हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि हार्दिक का शरीर टेस्ट मैच खेलने की इजाजत नहीं देगा। साथ ही लाल गेंद से गेंदबाजी करने के पीछे के कारण पर भी प्रकाश डाला। पार्थिव ने कहा कि सफेद गेंद न होने कारण लाल गेंद यूज की थी।

IPL को लेकर जय शाह की बड़ी घोषणा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी 7.5 लाख रुपये मैच फीस; पूरा सीजन खेलने पर बनेंगे करोड़पति

 

बीसीसीआई ने आईपीएल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। शनिवार 28 सितंबर को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घोषणा की कि आगामी सीजन में हर मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 7.5 लाख मैच फीस दी जाएगी। साथ ही पूरा सीजन खेलने पर अनुबंध के अलावा 1.05 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जय शाह ने इसे एक नये युग की शुरुआत कहा है।

आईपीएल 2025 को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। ऐसे में आगामी सीजन के शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने एक बड़ा एलान किया है। BCCI ने घोषणा कि की आईपीएल का एक पूरा सीजन खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को 1.05 करोड़ रुपये अतरिक्त दिए जाएंगे।

शोऐब बशीर:- बल्लेबाज हुआ क्लीन बोल्ड, अंपायर ने नहीं दिया आउट; हकीकत कर देगी हैरान

शोएब बशीर काउंटी चैम्पियनशिप के पहले दिन समरसेट और हैम्पशायर के बीच खेले गए मैच 69 के दौरान बोल्ड होने से बच गए। दरअसल गेंद फेंकने से पहले गेंदबाज का तौलिया गिर गया था जिससे शोएब बशीर का ध्यान भंग हो गया। अंपायर ने गेंद को डेड बॉल घोषित की। हालांकि शोएब बशीर ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और काइल एबॉट का शिकार बने।

India vs Bangladesh: क्रिकेटर्स को पसंद आई बेसन की रोटी और कबाब, जानें किस प्‍लेयर ने किस व्‍यंजन का लिया जायका

स्टेडियम में कमेंट्री के लिए पहुंचे कमेंट्रेटर ने शनिवार को एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद कनपुरिया जायके का आनंद लिया। मुरली कार्तिक ने आलू मेथी बेसन की रोटी दाल मखनी का स्वाद लिया। वहीं पार्थिक पटेल ने शामी कबाब चिकन गार्लिक बांग्लादेश के अतहर अली ने शाही कोरमा चिकन तमीम इकबाल ने जाफरानी कोरमा याखनी पुलाब का मजा लिया।

Women T20 WC: अपने कैंलेडर में मार्क कर लें ये तारीखें, जब T20 World Cup में धमाल मचाने उतरेगी भारतीय विमेंस टीम

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। 10 टीमों के बीच चैंपियन बनने की जंग होगी। फटाफट क्रिकेट के रोमांच के लिए जहां क्रिकेट फैन तैयार हैं। वहीं सभी टीमों ने भी कमर कस ली है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। पहले में वेस्टइंडीज और दूसरे में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी।

SL vs NZ: फॉलोऑन खेल रही न्यूजीलैंड पर मंडराया बड़ी हार का खतरा, श्रीलंकाई स्पिनर्स का रहा बोलबाला

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर बड़ी हार का खतरा मंडराने लगा है। पहली पारी में महज 88 रन पर सिमटने के बाद न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खेलना पड़ा। कीवी टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। ब्लंडेल (47*) और फिलिप्स (32*) नाबाद लौटे। श्रीलंका के निशान पेरिस और प्रभात जयसूर्या ने मिलकर कुल 13 विकेट चटकाए।

IND vs BAN: 'हेलमेट से एक LBW ले सकते हैं' ऋषभ पंत ने बांग्लादेशी बल्लेबाज की हाइट का उड़ाया मजाक

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह मैदान पर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि उनकी बातें होने लगती हैं। कभी अपनी बैटिंग और कभी विकेटकीपिंग करते समय पंत कुछ ऐसा बोल देते हैं कि उनकी चर्चा होने लगती है। इस बार पंत ने बांग्लादेश के बल्लेबाज की हाइट का मजाक उड़ाया है।

SL vs NZ 2nd Test: Prabath Jayasuriya के आगे न्‍यूजीलैंड नतमस्‍तक, 88 रन पर सिमट गई पूरी टीम

SL vs NZ 2nd Test Prabath Jayasuriya श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। दिन की शुरुआत में ही प्रभात जयसूर्या ने शिकंजा कसना शुरू किया। प्रभात जयसूर्या के आगे पूरी न्‍यूजीलैंड टीम ने सरेंडर कर दिया। न्‍यूजीलैंड पहली पारी में 88 रन पर सिमट गई।