Skip to main content

मयंक यादव: करीब 150 Kmph की स्पीड से दौड़ी ‘राजधानी एक्सप्रेस’, पहला विकेट लेने के बाद कप्तान सूर्या ने लगाया गले

मयंक यादव IND vs BAN बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले टी20I मैच में भारत को 128 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। पहला मयंक यादव और दूसरा नीतीश रेड्डी। मैच में मयंक यादव ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला विकेट झटका। उन्होंने महमूदुल्लाह को अपना शिकार बनाया।

ग्वालियर में भारत को एक नया 'रफ्तार का सौदागर' मिल गया है। नाम है मयंक यादव। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तहलका मचाने वाले मयंक को पहली बार टीम इंडिया की कैप मिली।

IND W vs PAK W: 'कुछ भी कहना जल्दबाजी है,' हरमनप्रीत की चोट पर मंधाना ने दिया अपडेट, नेट रन रेट पर कही यह बात

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्जकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। न्यूजीलैंड के हारने के बाद टीम पर जीत का दवाब था। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन किया। अरुंधती रेड्डी और श्रेयंका पाटिल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 105 रन पर रोक दिया था। भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रेणुका सिंह की बेहतरीन इन-स्विंगर ने उड़ाए पाक ओपनर के होश; बोल्‍ड होने के बाद पिच को ताकती रही बैटर

रेणुका सिंह IND-W vs PAK W आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बैटर्स को शुरुआत से ही परेशान किया। भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई। रेणुका की इन-स्विंगर ने पाकिस्तान की ओपनर गुल को भी हैरान कर दिया।

IND W vs PAK W: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को रखा जिंदा, पाकिस्‍तान को 6 विकेट से रौंदा

IND W vs PAK W विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 7वें मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम ने पाकिस्‍तान को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 7 गेंद शेष रहते लक्ष्‍य को हा‍सिल कर लिया। श्रेयंका पाटिल जीत की हीरो रहीं।

कौन हैं भारत का सबसे कामयाब कप्तान? Chris Gayle ने रोहित-विराट का नहीं, इस धुरंधर का लिया नाम

Chris Gayle Statement वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी नजरों में कौन भारत का सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। उन्होंने ये भी कहा कि रोहित और विराट ने भी टीम इंडिया के कप्तान के रूप में अच्छा काम किया है।

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारत का सबसे कामयाब कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी कप्तान के रूप में जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई है।

सचिन NCL टीम: सचिन तेंदुलकर पहली बार बने क्रिकेट टीम के मालिक, विदेश में खिलाड़ी चैंपियन बनाने को होंगे बेकरार

अमेरिका ने अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा है। सचिन तेंदुलकर यूएसए नेशनल क्रिकेट लीग में अपनी खुद की एक टीम खरीद ली है। एनसीएल ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। वहीं सचिन ने भी इसकी घोषणा की कि वह यूएसए नेशनल क्रिकेट लीग के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं।

IND W vs PAK W: पाकिस्‍तान के खिलाफ टीम इंडिया ने प्‍लेइंग 11 किया बड़ा बदलाव, Pooja Vastrakar की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 7वें मुकाबले में आज भारतीय टीम और पाकिस्‍तान आमने-सामने हैं। इस मैच में पाकिस्‍तान की कप्‍तान फ‍ातिम सना ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। भारतीय टीम को अपने पहले मैच में हार का मुह देखना पड़ा था। ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 7वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट आमने-सामने हैं। यह टक्‍कर दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में हो रही है। पाकिस्‍तान की कप्‍तान फ‍ातिम सना ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है।

PAK VS ENG: पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने किया प्लेइंग-11 का एलान, ऑस्ट्रेलिया में धूम मचाने वाले की हुई वापसी

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सोमवार से शुरू हो रहा है। इस मैच से पहले रविवार को पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। इंग्लैंड शनिवार को ही अपने 11 खिलाड़ी चुन चुका था। पाकिस्तान टीम में नौ महीने बाद एक बेहतरीन ऑलराउंडर की वापसी हुई है जिसने ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाया था।

IND vs BAN: सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर की नाक में किया दम, प्रैक्टिस के समय जमकर चिढ़ाया! Video वायरल

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच आज ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नेट्स पर अपनी टीम के साथी वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी देखते हुए उनके मजे लेते हुए नजर आए। सुंदर बेहतरीन ऑफ स्पिनर के साथ-साथ बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं और अपनी बैटिंग से मैच पलट सकते हैं।

क्रिकेट छोड़ चुके सुरेश रैना ने शाकिब अल हसन के छुड़ाए छक्के, अमेरिका में ठोकी तूफानी फिफ्टी,

सुरेश रैना जब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे तब अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते थे। रैना को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े समय हो गया है लेकिन आज भी वह छक्के बरसाने का दम रखते हैं। रैना इस समय अमेरिका में नेशनल क्रिकेट लीग टी10 में खेल रहे हैं जहां उन्होंने मौजूदा समय के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए अर्धशतक जमाया है।