IPL 2025: Mahela Jayawardene बने MI टीम के हेड कोच, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली अहम जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस (MI) ने महेला जयवर्धने को IPL 2025 के लिए अपना मुख्य कोच बनाया है। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे। इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। इसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था। आईपीएल 2025 के लिए उन्हें वापस बुला लिया गया है।
IND vs BAN: रन बरसाए संजू सैमसन ने, मेडल ले गए वॉशिंगटन सुंदर, पांड्या-पराग रह गए मुंह ताकते
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में संजू सैमसन ने दमदारा पारी खेली और शतक जमाया। इस मैच के बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने सीरीज के बेस्ट फील्डर के नाम का एलान किया। इस रेस में तीन खिलाड़ी शामिल थे लेकिन एक को ही मेडल मिला।
भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में बांग्लादेश को 133 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। इस मैच में चर्चा संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों की है लेकिन वॉशिंगटन सुंदर के नाम एक खास मेडल चला गया। ये मेडल उन्हें दिया जितेश शर्मा ने।
PAK vs ENG: बाबर आजम-शाहिन अफरीदी समेत 4 की पाकिस्तान से छुट्टी, दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम घोषित
पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी है। चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। इसमें बाबर आजम नसीम शाह सरफराज अहमद और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं। पीसीबी ने बयान में कहा कि इन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इनकी जगह हसीबुल्लाह मेहरान मुमताज कामरान गुलाम को शामिल किया गया है।
कोच और कप्तान के 'दो शब्दों' ने फूंकी संजू सैमसन में जान, फिर बांग्लादेश की आई आफत, बल्लेबाज ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा
भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले गए आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार शतक ठोका। ये संजू का टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। मैच के बाद संजू ने बताया है कि कोच और कप्तान के दो शब्दों से उन्हें हिम्मत मिली और उन्होंने तूफानी पारी खेल डाली।
IND W vs AUS W: टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटेगा या बचेगा, आज होगा फैसला, समझिए पूरा समीकरण
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच पर टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदें टिकी हैं। भारत को सेमीफाइनल में जाना है तो इस मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम इंडिया हारती है तो फिर उसके लिए दूसरे टीमों के मैच रिजल्ट काफी मायने रखेंगे। टीम इंडिया इस समय ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर है।
PAK vs ENG: बाबर आजम का पाकिस्तान टीम से बाहर जाना तय, सेलेक्टर्स ने कर ली तैयारी
बाबर आजम के दिन इस समय अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले उनके हाथ से कप्तानी गई और टीम में जगह भी पक्की नहीं है। पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में से बाबर आजम को बाहर करने का फैसला कर लिया है। मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बाबर के बल्ले से रन नहीं निकले थे।
IND vs BAN: मयंक यादव ने हैदरबाद में नाम किया गजब रिकॉर्ड, भुवनेश्वर और पांड्या की लिस्ट में पहुंचे
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाया। इस मैच में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने तूफान मचाया फिर गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को पैर टिकाने नहीं दिए। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इस मैच में अपनी तूफानी गेंदों से खास लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया है।
NZ W vs SL W: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत की बढ़ा दी टेंशन, रोमांचक हुई सेमीफाइनल की लड़ाई
Women T20 World Cup में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। कीवी टीम की इस जीत से भारत की टेंशन बढ़ गई है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत दर्जकर 4 अंकों के साथ वह तीसरे नंबर पर है जबकि भारतीय टीम भी इतने ही अंक लेकर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर मौजूद है।
Sanju Samson Hundred: विजयदशमी पर संजू सैमसन का धमाका, एक ओवर में जड़े पांच छक्के; 40 गेंद में शतक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बना जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20I में संजू ने 40 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है। यही नहीं संजू सैमसन ने रिशाद हुसैन के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ डाले।
रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहा श्रेयस अय्यर का बल्ला, पहली पारी में बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयर अय्यर का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चल रहा है। बड़ौदा के खिलाफ मैच में अय्यर पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उनकी आखिरी 5 पारियों में भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। आखिरी बार टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेला था। श्रीलंका में भी श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा था।