Skip to main content

पिता पर लगे धर्मांतरण के आरोप, भारतीय क्रिकेटर पर हुआ एक्‍शन; रद्द हुई सदस्‍यता

खार जिमखाना ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स की सदस्यता रद्द कर दी है। यह निर्णय इन शिकायतों के बाद लिया गया कि जेमिमा के पिता इवान रोड्रिग्स ने जेमिमा की सदस्यता के विशेषाधिकारों के दुरुपयोग कर क्लब के हाल की बुकिंग धार्मिक गतिविधियों के लिए कराई। सदस्यता रद करने का फैसला जिमखाना की वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

क्या रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह फिट नहीं हैं? पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पुणे टेस्ट से पहले उठा दिए सवाल

भारत को बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच के बाद टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है। इसे लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं। आकाश ने कहा है कि जब अश्विन हैं टीम में तो फिर उनके ही जैसे गेंदबाज सुंदर की क्या जरूरत है।

नवदीप सैनी ने मैच ड्रॉ कराने के लिए की नौटंकी, चोट का बहाना कर मैदान पर लगाई लोट, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

नवदीप सैनी ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनकी जमकर चर्चा हो रही है। दिल्ली की तरफ से खेल रहे नवदीप ने मैच ड्रॉ कराने के लिए जो नौटंकी की उसे देख विरोधी टीम के खिलाड़ी भी हंसने लगे। नवदीप का इस समय ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख हंसी रोकना मुश्किल है

'गौतम गंभीर से आंख मिलाने से डर रहा था', संजू सैमसन ने बताई हेड कोच के साथ बॉन्डिंग की सच्चाई

संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक जमाया था। इस शतक के दम पर भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया था। संजू के इस शतक से टीम के कोच गौतम गंभीर काफी खुश नजर आ रहे थे। संजू ने बताया है कि एक समय वह कोच गंभीर से नजरें मिलाने से भी डर रहे थे।

IND vs NZ: पुणे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड हुआ 'कमजोर', दिग्गज बल्लेबाज बाहर, भारत का काम होगा आसान

न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हरा सभी को हैरान कर दिया था। ये कीवी टीम की भारत में 36 साल बाद पहली टेस्ट जीत थी। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड को खुश होना था लेकिन उसके लिए दुखभरी खबर आई है। टीम का स्टार बल्लेबाज पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया है।

IND vs NZ: पुणे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड हुआ 'कमजोर', दिग्गज बल्लेबाज बाहर, भारत का काम होगा आसान

न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हरा सभी को हैरान कर दिया था। ये कीवी टीम की भारत में 36 साल बाद पहली टेस्ट जीत थी। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड को खुश होना था लेकिन उसके लिए दुखभरी खबर आई है। टीम का स्टार बल्लेबाज पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया है।

5 गेंद और 3 विकेट...कितना जानते हैं कश्‍मीर के इस गेंदबाज को, एशिया कप में मचा दिया है गदर

मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत-ए टीम का सामना संयुक्‍त अरब अमीरात से हो रहा है। मुकाबले में रसिख सलाम का कहर देखने को मिला। मुकाबले में अपने कोटे का पहला ओवर करने उतरे रसिख सलाम ने गदर मचा दी। यूएई की पारी के 5वें ओवर में रसिख सलाम ने 5‍ शिकार किए। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 3‍ विकेट चटकाए।

Ranji Trophy 2024: पटना में चौके-छक्के लगाएंगे रिंकू-अय्यर, आवेश खान और भुवनेश्वर की दिखेगी रफ्तार

रणजी ट्रॉफी 2024 में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। रिंकू सिंह वेंकटेश अय्यर आवेश खान भुवनेश्वर कुमार जैसे नामी खिलाड़ी मैदान पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। बिहार की टीम एलीट ग्रुप में शामिल है और उसका मुकाबला हरियाणा केरल बंगाल कर्नाटक मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीमों से होगा।

Ranji Trophy 2024: 42 बार की चैंपियन मुंबई को लगा करारा झटका, Prithvi Shaw ड्रॉप, सूर्या हुए रिलीज; ये है वजह

Prithvi Shaw Dropped Ranji Trophy मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2024 के तीसरे दौर के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। मुंबई अपना तीसरा मैच 26 से 29 अक्टूबर के बीच त्रिपुरा टीम के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के लिए मुंबई की टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ को त्रिपुरा के खिलाफ मैच से पहले ड्रॉप जबकि सूर्या को रिलीज किया गया।

मुंबई टीम ने रणजी ट्रॉफी 2024 में अपने तीसरे मैच से पहले अहम बदलाव किए। पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई ने अपने पहले मैच में हार का सामना किया, जबकि दूसरा मैच जीतकर टूर्नामेंट में टीम ने वापसी की।

'उसकी पतली कमर नहीं है', सरफराज खान को लेकर सेलेक्टर्स पर क्यों भड़क बैठे सुनील गावस्कर

बेंगलुरु टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाने वाले सरफराज खान को भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने जमकर सराहा है। गावस्कर ने सरफराज को लंबे समय तक टीम से बाहर रखने के चलते सेलेक्टर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में मुश्किल समय में 150 रनों की पारी खेली थी और भारत को मजबूत किया था।