Skip to main content

'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो...', विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने इस तरह मनाया न्‍यू ईयर

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा के साथ सिडनी में न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाया। भारतीय टीम इस समय ऑस्‍ट्रेलिया में हैं और दोनों टीमों के बीच पांचवां व अंतिम टेस्‍ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। विराट कोहली से भारतीय फैंस को सिडनी में बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी। जानें विराट कोहली का सिडनी में कैसा प्रदर्शन रहा है।

96 गेंदें, 170 रन, 22 चौके और 8 छक्के... युवराज सिंह के चेले ने 60 बॉल में ठोका शतक, 177 की स्ट्राइक रेट से मचाया कोहराम

आईपीएल-2024 में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने वाले अभिषेक शर्मा रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाया है। पंजाब की कप्तानी कर रहे अभिषेक ने सौराष्ट्र के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की है कि गेंदबाज कांपने लगे। उन्होंने 177.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

OMG! 15 चौके और 11 छक्के…17 साल का खिलाड़ी बना रन मशीन, तूफानी शतक देख सदमे में IPL की सभी फ्रेंचाइजी

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के मैच में नागालैंड के खिलाफ बल्ले से रनों की बरसात की। नागालैंड के गेंदबाज उनके सामने पानी मांगते फिरते रहे। यह नजारा देखने लायक रहा जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने अपने लिस्ट-ए करियर का पहला शतक जड़ा। आयुष ने सलामी बल्लेबाज अंगकृष के साथ मिलकर 157 रन की पार्टनरशिप भी की।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको अपने सभी कामों को सोच समझ कर ही करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसके बाद प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप ऑफिस के सभी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नौकरी को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी मकान की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

NZ vs SL: 6 रनों में खोए 4 विकेट, श्रीलंका की हो गई फजीहत, जैकब डफी के 'चौके' ने न्यूजीलैंड के नाम की सीरीज

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी के बूते श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में हरा दिया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो विकेटकीपर मिचेल हे और तेज गेंदबाज जैकब डफी रहे। श्रीलंका को इस मैच में 45 रनों से हार मिली।

IND vs AUS: जीत के बाद गदगद दिखे Pat Cummins, दर्शकों को बताया रिडिकुलस, स्‍टार्क पर दिया बड़ा अपडेट

IND vs AUS बार्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला गया। इस बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी। इसके साथ ही पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बनाई। भारत ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्‍ट ही जीता था। साथ गाबा टेस्‍ट ड्रॉ रहा था।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने सिर्फ पर्थ में खेला गया पहला टेस्‍ट जीता था।

IND vs AUS: 'टेक्नोलॉजी 100 परसेंट सही नहीं', यशस्वी की विकेट कंट्रोवर्सी पर आया रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को गलत आउट दिया गया। इसके साथ ही यशस्वी अपने शतक से चूक गए। इसे लेकर काफी विवाद हो गया है। अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पर अपनी बात रखी है और साफ तौर पर टेक्नोलॉजी पर सवाल उठाए हैं।

IND vs AUS: भारतीय टीम को अगर जीतना है मेलबर्न टेस्‍ट, तो आखिरी दिन करना होगा यह काम

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा टेस्‍ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के पास अभी 333 रन की बढ़त है। ऐसे में आखिरी दिन मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता है।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा टेस्‍ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के पास अभी 333 रन की बढ़त है।

IND vs AUS: 'जड्डू ज्यादा दांत मत दिखा', रोहित शर्मा ने बीच मैच में लगाई रवींद्र जडेजा को फटकार, Video हो गया वायरल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा अपने चिर-पिरिचित अंदाज में दिखे। उनकी बातें कई बार स्टम्प माइक पर कैद हुई हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हो गया। रोहित बीच मैदान पर अपनी टीम के सीनियर साथी रवींद्र जडेजा को डांटते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।

गौतम गंभीर का एक मैसेज और नीतीश-सुंदर ने MCG में कर दी कंगारुओं की बोलती बंद, जानिए ड्रेसिंग रूप में क्‍या पक रहा था

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेला अब समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम अभी भी 116 रन पीछे है। ऐसे में चौथे दिन टीम लीड को थोड़ा और कम करना चाहेगी। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी शतक बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में भारतीय टीम ने 164/5 से आगे खेलना शुरू किया। जब दूसरे दिन का खेल खत्‍म हुआ तो भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय टीम को ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के रूप में 2 बड़े झटके लगे।