Skip to main content

दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला यूपी, भदोही में बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवा प्रिंसिपल को गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के भदोही में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवाकर इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह को गोलियों से भून डाला। वहीं दूसरा बदमाश ड्राइवर पर बंदूक तान रखी थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भदोही। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मार डाला। वारदात सोमवार सुबह 8:45 बजे हुई, जब प्रधानाचार्य 56 वर्षीय योगेंद्र बहादुर सिंह कार से चालक के साथ कॉलेज जा रहे थे।

मेरे सारे सपने चकनाचूर', डॉक्टर की हत्या पर बेटा बोला, किसी के बच्चे तो किसी की पत्नी का झलका दर्द

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में प्रवासी श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से हमलावरों को सजा देने और पीड़ित परिवारों को मदद देने की मांग की जा रही है। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर में प्रवासी श्रमिकों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। हमले में सात श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल थे।

Delhi Blast: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाके का टेरर एंगल? 'सफेद पाउडर' की जांच में जुटी NIA और NSG की टीम

रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाका हो गया। सुबह करीब 750 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है। टीम लगातार इलाके में अभियान चला रही है।

बाहरी दिल्ली। दिवाली से पहले रोहिणी जिले के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास तेज धमाका हो गया। धमाके के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर आनन-फानन में तमाम पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे 

 

युवक को नहीं पसंद थी अपनी ही पत्नी, गंडासा लेकर चेहरे का कर दिया बुरा हाल; पहले भी कैंची से कर चुका वार

संभलहेड़ा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंडासे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के चाचा ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित ने दो माह पूर्व भी कैंची से हमला कर दिया था।

आगरा न्यूज़: ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर डकैती, एक घंटे तक लूटपाट करते रहे बदमाश; रुपये और जेवरात लूटे

आगरा में एक ठेकेदार के घर पर शनिवार रात डकैती की घटना हुई। बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये और लाखों के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद करके फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाश घर में सीढ़ी के जरिए दाखिल हुए थे।

हरियाणवी गायिका से गाजियाबाद में दुष्कर्म का प्रयास, बचने के लिए खुद को कमरे में किया बंद; दरवाजा तोड़कर घुसे आरोपी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक हरियाणवी गायिका के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बचने का प्रयास किया लेकिन आरोपितों ने दरवाजा तोड़कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देर रात केस दर्ज करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया है।

वड़ोदरा न्यूज़: चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत; दूसरा घायल

गुजरात में वडोदरा शहर के वारसिया इलाके में 300 लोगों की भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों का आरोप है कि दोनों इलाके में चोरी कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा अभी गंभीर हालत में सयाजी अस्पताल में एडमिट है।

गुजरात। गुजरात के वडोदरा शहर से एक जानलेवा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो लोंगो पर कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया, क्योंकि उन्हें संदेह था कि शख्स चोर है। 300 लोगों की भीड़ के इस हमले ने युवक की जान ले ली, और एक अन्य घायल हो गया

आगरा में बदमाशाें का आतंक: ऑनलाइन बुकिंग करके चालक से कार लूट ली, थाने से 250 कदम दूर नर्सरी में की व्यक्ति की हत्या

आगरा में बदमाश कार लूटकर भाग गए। लूट की घटना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र की है। 17 अक्टूबर की दोपहर बरेली के लिए युवकों ने कार की बुकिंग कराई थी। वहीं थाने से 250 कदम दूर नर्सरी में श्रमिक की हत्या कर दी गई। एत्माद्दौला थाने के सीता नगर की नर्सरी में हाथरस के सहपऊ निवासी मृत श्रमिक की लाश मिली। पुलिस हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।

आगरा। ऑनलाइन बुकिंग करके बदमाशों ने चालक काे भाड़े पर ले जाकर कार लूट लिया। चालक को कब्जे में करने के बाद उसे दयालबाग क्षेत्र में कार से फेंक कर भाग गए। मामले में चालक की ओर से न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हाजीपुर न्यूज़: हाजीपुर में पुलिस को बनाया बंधक, युवक की मौत के बाद मचा बवाल; इलाके में हड़कंप

हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र में शराबी को पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जबकि पुलिस का कहना है कि वह भागने के क्रम में गड्ढे में गिरकर मरा। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और एक पुलिस को बंधक बना लिया। अधिकारी शांति बहाल करने की कोशिश में लगे हैं।

मैं आई हूं अपने पति के लिए… महिला ने फौजी पर लगाया तीन शादी करने का आरोप, कहा- बच्चा होने के बाद भाग गया

हैदराबाद की महिला ने अपने फौजी पति पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मनीष भारतीय सेना में तैनात है और पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसने दो और शादियां कीं। महिला ने 2015 में मनीष से शादी की थी लेकिन मनीष ने उसके साथ अभद्रता की और गर्भपात कराया। महिला ने मेरठ में मनीष के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।