Skip to main content

कपड़ों में छिपाकर ले जा रहे थे 15 किलो सोना, पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाई कार और फिर

पुलिस को 15 किलो सोना पकड़ने में सफलता मिली है। ये सोना एक कार से किसी कारखाने में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को कार में सोने सहित पकड़ लिया। सोने को कपड़ों में छिपाया गया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

सूरत में पुलिस ने एक कार से करोड़ों रुपये का सोना जब्त किया है। आरोपियों ने सोने को कपड़ों में छिपा रखा था। जब पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की, तब सच सामने आ गया। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बहराइच में किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका; एसपी वृंदा शुक्ला ने किया खुलासा

बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक ट्रैक्टर मालिक ने किशोर चालक की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने खेत जोतने के दौरान हुई दुर्घटना को छुपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया।

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ट्रैक्टर मालिक ने किशोर चालक पर वाहन चढ़ाकर मार डाला। इससे भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Samastipur Crime: जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली लगने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स घायल हो गया। दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं 15 साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 2 लोगों की मौत हुई थी।

समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमनपुल गांव में दो पक्षों में देर रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान ताबड़तोड़ क‌ई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स जख्मी है।

अरे बाप रे! '10वीं-12वीं या इंजीनियरिंग, जो मर्जी डिग्री ले लो..., सिरसा में फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़

सीएम फ्लाइंग की टीम ने सिरसा के द्वारका पुरी में श्री साईं इंस्टीट्यूट में छापेमारी कर 11 राज्यों के 33 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के 100 सैट में बंद और 300 से ज्यादा फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। इनमें अलग-अलग प्रदेशों की विश्वविद्यालय ओपन बोर्ड और शिक्षा बोर्ड के दसवीं बारहवीं बीए बीएससी एग्रीकल्चर सहित अन्य कोर्स की मार्कशीट थीं।

बड़े भाई से था विवाद, छोटे को चाकू गोदकर मार डाला; UP में PRD जवान के बेटे की निर्मम हत्या

महोबा जिले में शनिवार की रात दबंगों ने एक 22 वर्षीय युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक के पिता पीआरडी जवान हैं। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि युवक के बड़े भाई से हमलावरों का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।

दादी-मां और चाचा को मारा, तांत्रिक ने धनवान बनाने का दिया लालच और ली 12 की जान; अब पुलिस हिरासत में मौत

गुजरात में 12 लोगों पर धनवान बनने का लालच भारी पड़ गया। यहां एक तांत्रिक ने रासायनिक पदार्थ पिलाकर 12 लोगों की जान ले ली। पुलिस पूछताछ में उसने इन हत्याओं के बारे में कबूला। हालांकि हिरासत में ही उसकी जान चली गई। आरोपी नवल सिंह चावड़ा सुरेंद्रनगर का रहने वाला था। वह अपने आश्रम में काला जादू को अंजाम देता था।

UP Police के सिपाही ने सेल्समैन को दी एनकाउंटर की धमकी, एसपी ने लाइन हाजिर कर सीओ कैराना को सौंपी जांच

कैराना में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को एनकाउंटर की धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को मारपीट के मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद अगले दिन सिपाही आरोपित को लेने गया था। इस दौरान विवाद हो गया था। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

Gorakhpur Accident: गोरखपुर हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, तस्वीरें देख कांप उठेगी रूह

गोरखपुर में हुए सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में पिता और दो बेटियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा घायल हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Delhi Crime: दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर, बर्तन कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसे गोलियां मार दीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, 26.50 करोड़ जीएसटी चोरी में शाह मोहम्मद को कोर्ट ने भेजा जेल

पूर्व सांसद कादिर राणा के बेटे शाह मोहम्मद को 26.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। डीजीजीआइ की टीम ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 18 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राना स्टील पर 22 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप है।

मेरठ। डीजीजीआइ की टीम ने शुक्रवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 18 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में शाह मोहम्मद को जेल भेज दिया।