सिर्फ समय की बर्बादी है iPhone 16 Pro! फेसबुक में काम कर चुके आदित्य अग्रवाल ने क्यों कहा ऐसा
फेसबुक में प्रोडक्ट इंजीनियरिंग डायरेक्टर के तौर पर लंबे वक्त तक काम करने चुके टेक एग्जीक्यूटिव आदित्य अग्रवाल को एपल का लेटेस्ट आईफोन 16 प्रो रास नहीं आया। इन्होंने X पर इसे समय की बर्बादी बताया। इन्होंने आईफोन 14 प्रो से 16 प्रो में अपग्रेड किया और कहा कि मैं
Vivo V50 सीरीज का लॉन्च कब, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल चिपसेट से होगी लैस
Vivo जल्द ही अपनी नई सीरीज वीवो वी50 लॉन्च करने वाला है जिसमें दो मॉडल वीवो वी50 और वीवो वी50ई शामिल होंगे। यह सीरीज वीवो वी40 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसमें पावरफुल प्रोसेसर फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा सेंसर होंगे। सीरीज के लॉन्च की उम्मीद अगले साल की शुरुआत में है। कुछ दिन पहले वीवो ने Vivo V40e को लॉन्च किया है।
Oneplus ला रहा 6000 mAh बैटरी वाला फोन, प्रीमियम डिजाइन के साथ इसी महीने होगी एंट्री
OnePlus 13 को इसी महीने चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। घरेलू मार्केट में एंट्री करने बाद वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन ग्लोबल और भारत में उतारा जाएगा। इसके भारत में अगले साल तक पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट होगा।
Vivo Y28s की घटी कीमत, 5000 mAh बैटरी वाला फोन 13499 रुपये में खरीदें
वीवो ने Vivo Y28s स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं। इसके सभी वेरिएंट को कम दाम में खरीदने का मौका है। इस फोन कुछ महीने पहले ही किफायती सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 13499 रुपये है। फोन में पावर के लिए 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
वीवो का नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास सुनहरा मौका है। कंपनी ने अपनी 'Y' सीरीज में आने वाले Y28s के सभी वेरिएंट की कीमतें कम कर दी हैं। लॉन्च के वक्त इसे ज्यादा दाम में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है।
- Read more about Vivo Y28s की घटी कीमत, 5000 mAh बैटरी वाला फोन 13499 रुपये में खरीदें
- Log in to post comments
- 9 views
दो डिस्प्ले वाला Lava Agni 3 5G लॉन्च, इसमें 66W चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा
घरेलू कंपनी लावा ने भारत में Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। फोन में दो डिस्प्ले दी गई है। इसमें पावर के लिए 66W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बड़ी बैटरी है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बूस्ट करता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 22999 रुपये है।
iOS 18 अपडेट के बाद तेजी से खत्म हो रही iPhone की बैटरी, चार्जिंग स्पीड भी हुई कम; Apple ने शेयर किए टिप्स
Apple ने सितंबर महीने में कॉम्पटेबल iPhone मॉडल के लिए iOS 18 का अपडेट रोल आउट किया था। कई सारे यूजर्स अब रिपोर्ट कर रहे हैं इस अपडेट के बाद उनके आईफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। इसके साथ यूजर्स का यह भी कहना है कि उनके आईफोन की बैटरी को चार्ज होने में ज्यादा वक्त लग रहा है।
Google Pixel 9a सस्ते दाम में होगा लॉन्च, तगड़ी खूबियां बनाएंगी खास
Google Pixel 9a पर गूगल ने काम करना शुरू कर दिया है। Pixel 9a फ्लैगशिप Pixel 9 सीरीज का एक किफायती विकल्प होगा। गूगल इस फोन को अगले साल समय से पहले लॉन्च कर सकता है। गूगल आमतौर पर मई में I/O कॉन्फ्रेंस के दौरान Pixel a सीरीज लॉन्च करता है। हालांकि इसकी एंट्री पहले ही होने की उम्मीद है।
गूगल ने कुछ दिन पहले अपनी Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने कथित तौर एक किफायती मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे Google Pixel 9a के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसमें कम फीचर्स मिलेंगे, जिसकी वजह से इसकी कीमत भी कम हो जाएगी। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई डिटेल सामने आ चुकी हैं।
Apple जल्द लॉन्च करेगा iPhone SE 4, 48MP कैमरा के साथ मिल सकता है Apple Intelligence का सपोर्ट
Apple जल्द ही अपना अफोर्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। कंपनी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह 2025 में iPhone SE 4 को मार्केट में उतार सकता है। इसे लेकर दावा किया जा रहा कि ये बड़ी डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह आईफोन मॉडल Apple Intelligence भी सपोर्ट करेगा।
Apple ने पिछले महीने अपनी लेटेस्ट iPhone 16 लाइनअप को लॉन्च किया था। अब कंपनी को लेकर खबरें है कि वह अपना अफोर्डेबल iPhone SE का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी साल 2016 में पहली बार iPhone SE को लॉन्च किया था। इसका दूसरा वर्जन 2020 और तीसरा वर्जन 2022 में पेश किया गया था।
Apple भारतीयों को देगा सौगात, चार नए स्टोर ओपन करेगी कंपनी; कौन से होंगे शहर
एपल अगले साल तक भारत में चार और नए स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है। पहले से देश में दो एपल स्टोर मौजूद हैं। कंपनी की प्लानिंग पुणे बेंगलुरु दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में नए स्टोर ओपन करने की है। नए स्टोर ओपन होने से ग्राहकों को खरीदारी के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही एपल भारत में बने आईफोन्स की बिक्री भी इस महीने शुरू करने वाला है।
Samsung Galaxy M55s स्मार्टफोन को अमेजन पर 2,000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका, जानिए ऑफर डिटेल्स
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान सैमसंग के स्मार्टफोन को डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M55s स्मार्टफोन को कंपनी ने 19999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान इस फोन को 2000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।