पाकिस्तान से तनाव, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सीजफायर तक... विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संसदीय समिति को दी हर जानकारी
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर जानकारी दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में समिति ऑपरेशन सिंदूर के कूटनीतिक और सैन्य प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह बैठक पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के कारण हो रही है जिसमें कई लोगों की जान गई।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव पर जानकारी दी।
मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सैफुल्लाह भारत में हुए तीन हमलों में शामिल था और आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। उसने 2006 में नागपुर आरएसएस मुख्यालय 2001 में रामपुर सीआरपीएफ कैंप और 2005 में बंगलौर में हुए हमलों में भूमिका निभाई थी। वह कई सालों तक नेपाल में छिपा रहा।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ आतंकी सैफुल्लाह खालिद की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई। इंडिया टुडो की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
बीमार पैक्सों के लिए नई नीति लाएगी सरकार, अमित शाह बोले- 2029 तक देश की हरेक पंचायत में होगी PACS की स्थापना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार पंजीकृत पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियां) को बीमार होने से बचाने के लिए नई नीति लाएगी। इस नीति के तहत बंद हो चुकी पैक्सों का समाधान किया जाएगा और नई पैक्सों का पंजीकरण कराया जाएगा। केंद्र सरकार 2029 तक दो लाख नई पैक्स बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
'भारत-पाकिस्तान सीजफायर की कोई Expiry Date नहीं', इंडियन आर्मी ने कहा- गोली चली तो PAK के लिए बहुत मुश्किल होगी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को बनी सीजफायर की सहमति अभी कायम रहेगी। सेना के अनुसार डीजीएमओ के बीच फिलहाल कोई बातचीत प्रस्तावित नहीं है लेकिन सीजफायर किसी समयसीमा में नहीं बंधा है। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए विश्वास बहाली के प्रयासों पर ध्यान दिया जा रहा है।
ऑपेरशन सिंदूर के बाद सैन्य टकराव को टालने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर पर बनी सहमति अभी कायम रहेगी।
हैदराबाद के चारमिनार पास इमारत में भीषण आग, बच्चों समेत 8 की मौत; कई लोग फंसे
हैदराबाद के चारमिनार के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। हैदराबाद के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया है और दिशा-निर्देश दिए हैं।
हैदराबाद। हैदराबाद के चारमिनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
अब प्लेन में भी घूम रहे 'जेबकतरे', चूना लगाने के लिए अपना रहे ये तरकीब; क्या है इसका चीन से कनेक्शन?
दिल्ली पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है जिस पर हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में यात्रियों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड चुराने का आरोप है। पुलिस को संदेह है कि वह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय उड़ान चोरी गिरोह का सदस्य है। आरोपी बेनलाई पैन को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।
थरूर की राह पर चिदंबरम! पहले सीजफायर पर किया मोदी सरकार का समर्थन; अब 'I.N.D.I.A' को लेकर उठाए सवाल
पी.चिदंबरम ने विपक्षी गठबंधन इंडी (I.N.D.I.A) को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा अभी ऐसा लग रहा है कि यह कमजोर पड़ गया है। विपक्षी गठबंधन ने कहा- यदि यह विपक्षी गठबंधन पूरी तरह से बरकरार रहता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। उन्होंने ये बातें एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी मौजूद थे।
तालिबान के साथ भारत का बड़ा कूटनीतिक दांव, जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री से पहली बार की बातचीत
जयशंकर ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी से आज काफी अच्छी बात हुई है। जयशंकर ने आगे कहा-उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की है जिसकी हम तारीफ करते हैं। हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास फैलाने की कोशिशों को जिस तरह से उन्होंने खारिज किया है उसका भी स्वागत करते है।
आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा देगा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था परिवार
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस दौरान आतंकी मसूद अजहर के परिवार में भी कई मौतें हुई थीं। अब पाकिस्तान सरकार ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान की भरपाई अजहर तो 14 करोड़ रुपये के मुआवजे के तौर पर कर सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। भारत के आक्रामक रवैये को देखते हुए पाकिस्तान ने सीजफायर की गुजारिश की थी।
'हमारे पास भारत का कोई पायलट नहीं...', पाकिस्तान ने किया कबूल, कहा- सब सोशल मीडिया प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर लागू हो गया है। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि पाक सेना ने भारत के एक पायलट को पकड़ लिया है। बीते दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने साफ किया था कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित हैं। वहीं अब पाकिस्तानी सेना ने भी इस पर चुप्पी तोड़ दी है।