Skip to main content

अब ईमेल के जरिए सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे डल्लेवाल, MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों का जिक्र

सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस मामले में आज दोपहर दो बजे फिर सुनवाई होगी। इससे पहले सरकार को कोर्ट में हलफनामा देना है। सुप्रीम कोर्ट में अब इस तरह से किसान अपना पक्ष रखेंगे।

अमृतसर के इस्लामाबाद थाने के अंदर विस्फोट, लोगों में दहशत; गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर के इस्लामाबाद थाने पर मंगलवार तड़के 310 बजे बमनुमा वस्तु फेंककर धमाका किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी जीवन फौजी ने ली है। इस बारे में इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल की गई है। बता दें कि धमाके की आवाज से थाने के सामने बने घरों के शीशे तक चटक गए।

अमृतसर। मंगलवार की तड़के सवा तीन बजे इस्लामाबाद थाने के भीतर धमाका किया गया है।

पता चला है कि यह धमाका थाने के भीतर कोई बमनुमा वस्तु फेंककर किया गया है। यह पता नहीं लग सका है कि यह धमाका आईईडी लगाकर किया गया है या फिर ग्रेनेड फेंककर।

अरब देशों में फंसी थी पंजाब की 7 लड़कियां, फिर ऐसे लौटीं भारत; आपबीती सुनकर कांप जाएगी रूह

मानव तस्करी के जरिए पंजाब की लड़कियों को अरब देशों में बेचने का रूट बदल गया है। ट्रैवल एजेंट अब लड़कियों को दिल्ली के बजाय मुंबई के रास्ते अरब देशों में ले जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इराक और मस्कट से आई लड़कियों की पीड़ा सुनने के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लड़कियों ने अपनी आपबीती सुनाई है।

शाहकोट। ट्रैवल एजेंटों ने मानव तस्करी के जरिए पंजाब की लड़कियों को अरब देशों में बेचने का रूट बदल दिया है। अरब देशों से लौटी सात में से दो लड़कियां सुल्तानपुर लोधी के निर्मल कुटिया में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मिलीं

Farmers Protest: डल्लेवाल से मुलाकात करने खनौरी बॉर्डर पहुंचे पंजाब के DGP, केंद्र सरकार से हो सकती है बातचीत

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव रविवार सुबह खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। वह 20 दिन से मरणव्रत पर बैठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान किसानों की केंद्र से बातचीत होने की संभावना है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालात नाजुक बनी है।

Punjab News: पंजाब के कई जिलों में NIA की रेड, मानसा में अर्श डल्ला के गुर्गे के घर दबिश

 पंजाब के कई जिलों में एनआईए की रेड हुई है। मोगा में बलजीत कुमार के घर सुबह एनआईए की टीम पहुंची। NIA बलजीत की बेटी के फोन पर विदेश से आए फोन के संबंध में पूछताछ करने पहुंची है। वहीं मानसा में विशाल सिंह के घर पर रेड हुई। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल सिंह के अर्श डल्ला से संबंध है।

मोगा। पंजाब में कई जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। एनआईए की टीम ने यहां की रेगर बस्ती में एक व्यक्ति से पूछताछ की है। जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम पहुंची उसकी बेटी की शादी है और इसी दौरान ही एनआईए की टीम उनके घर पहुंच गई।

Punjab Municipal Elections: किसको मिलेगा टिकट? कांग्रेस ले रही उम्मीदवारों का इंटरव्यू, पूछे जा रहे ये सवाल

लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को दावेदारों के इंटरव्यू लिए गए। इंटरव्यू में उम्मीदवारों से उनके कांग्रेस में शामिल होने के समय विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किए गए कार्यों वार्ड में मतदाताओं की संख्या और चुनावी अनुभव आदि के बारे में सवाल पूछे गए।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार... शादी की डेट भी फिक्स, जैसे ही बरात लेकर पहुंचा दूल्हा हो गया खेल

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के सपने सजाने एक युवक को महंगे पड़ गए। दूल्हा बरात लेकर मोगा पहुंचा लेकिन शादी स्थल पर न तो दुल्हन मिली और न ही वो मैरिज होम जो बताया गया था। बाराती दुल्हन का घंटों इंतजार करते रहे लेकिन न तो दुल्हन पहुंची और न ही उसके परिजन।

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई, धर्म ग्रंथ कूड़े में फेंक दिए; लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर के इच्छेवाला गांव में एक परिवार ने ईसाई धर्म अपनाने के बाद श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया। उन्होंने इन ग्रंथों को एक बोरी में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इस घटना से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया। सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Farmers Protest: 8 दिसंबर को 'दिल्ली कूच' करेंगे किसान, सरवन सिंह पंढेर का एलान, 'केंद्र के पास कल तक का समय

'किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एलान किया है कि 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं और कल (शनिवार) का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले दागे जिससे 8 किसान घायल हो गए।

Farmers Protest: वाटर कैनन, आंसू गैस और तंबू, 10 महीने बाद खनौरी बॉर्डर पर पुलिस फिर चौकस; क्या है किसानों की चुनौती?

शंभू बॉर्डर से किसानों के जत्थे के रवाना होने की तैयारियों के बीच खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने के लिए गाड़ियां तैनात की गई हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं और दिल्ली कूच के लिए कोई हलचल नहीं है।

 संगरूर। केंद्र सरकार को बातचीत के लिए दस दिन का दिया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आज शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था रवाना होने की जहां तैयारियां चल रही हैं, वहीं खनौरी बॉर्डर पर भी हरियाणा प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है।