Skip to main content

जालंधर में लॉरेंस गैंग के गुर्गों का एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली; कई हथियार बरामद

जालंधर के वडाला चौक के पास बुधवार सुबह गोल्डी बराड़ के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। दो गोलियां एक आरोपित की टांग पर लगीं। उनके पास से चार अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

अरे बाप रे! इन बदमाशों ने मनी हाईस्ट के चोरों को भी पछाड़ा, ATM लूटने की बनाई ऐसी प्लानिंग पुलिस रह गई हैरान

बटाला पुलिस ने एक हवलदार और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर बटाला और दीना नगर में दो एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक गैस कटर गैस सिलेंडर और बाइक बरामद की है। बता दें कि आरोपी तिबड़ी कैंट में हवलदार के पद पर तैनात है।

पंजाब में कोहरा बना काल, महपंचायत जाने वाली बस हादसे का शिकार; 3 महिलाओं की मौत और 30 से ज्यादा किसान घायल

पंजाब के बरनाला में एक किसानों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई और 30 से अधिक किसान घायल हो गए। ये सभी किसान टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के वक्त बस में 52 लोग सवार थे।

चंडीगढ़। पंजाब के बरनाला में किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए। सभी किसान टोहाना में महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

Farmers Protest: भारी संख्या में खनौरी पहुंचे किसान, विशेष केबिन में डल्लेवाल शिफ्ट; थोड़ी देर में किसानों को करेंगे संबोधित

खनौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे हैं। आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे। डल्लेवाल को विशेष केबिन में शिफ्ट किया गया है। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने पंजाब और हरियाणा प्रशासन को चेतावनी दी है कि किसानों को रोका न जाए। उन्हें खनौरी बॉर्डर पर आने दिया जाए।

अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, 17 दिसंबर को किया था धमाका

17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड हमला करने वाले दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक ग्रेनेड सहित नशे का सामान बरामद किया गया है। हिरासत में आरोपितों ने धमाका करने की बात स्वीकार की है। इस्लामाबाद थाने में धमाका करने के लिए इन बदमाशों को विदेश में बैठे गैंगस्टर जीवन फौजी ने आदेश दिया था।

पंजाब के बठिंडा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी; 8 लोगों की मौत

पंजाब के बठिंडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस नाले में गिर गई। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 20 यात्री घायल भी हैं। हादसा गांव जीवन सिंह वाला के पास हुआ। मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। ताजा अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में एक बस के नाले में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। जिले के अंतर्गत गांव जीवन सिंह वाला के पास भारी बारिश के बीच एक बस पुल की रैलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री घायल भी हैं

Pilibhit Encounter: तरनतारन में ब्रिटिश सैनिक के घर NIA का छापा, पीलीभीत में मारे गए आतंकियों से जुड़े हैं तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मारे गए आतंकियों के तार तरनतारन के जगजीत सिंह से जुड़े हैं। जगजीत ब्रिटिश सेना में तैनात है और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के प्रमुख आतंकी रंजीत सिंह नीटा का माड्यूल है। एनआईए ने जगजीत के घर दबिश दी और उसके परिवार से पूछताछ की। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है।

Mohali Building Collapse: मोहाली बिल्डिंग हादसे में दो लोगों की गई जान, अभी भी मलबे में फंसी कई जिंदगियां

मोहाली के सोहाना सैनी बाग में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बेसमेंट में खुदाई के कारण एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई। बिल्डिंग गिरने से हिमाचल प्रदेश के ठियोग की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती और एक युवक की मौत की हो गई। बिल्डिंग के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF बचाव कार्य में लगी है।

पंजाब के मोहाली में 6 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहाली के सोहाना सैनी बाग में एक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा साथ की बिल्डिंग में नींव अधिक खोदने से हुआ है। जो बिल्डिंग गिरी है उसमें जिम चल रहा था। लोगों कोना सैनी बाग के पास आज (शनिवार) शाम को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सोहाना सैनी बाग के पास 6 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने का काम चल रहा है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं।

पंजाब के 5 नगर निगमों में मतदान जारी, आज ही घोषित होंगे नतीजे

पंजाब के 5 नगर निगमों और 44 नगर कौंसिलों में आज मतदान हो रहा है। लुधियाना जालंधर अमृतसर पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों में वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। मतदान के बाद आज ही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। जालंधर में 380 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि पटियाला में 45 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है।