रेस्क्यू अभियान पूरा, सीएम धामी ने कहा- फिर से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा; टिकटों में छूट भी देगी सरकार
रेस्क्यू अभियान पूरा, सीएम धामी ने कहा- फिर से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा; टिकटों में छूट भी देगी सरकार
सीएम धामी ने जानकारी दी है कि केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। 12 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा को बुधवार से शुरू किया जा रहा है। हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
जम्मू कश्मीर न्यूज़: आर्टिकल 370 निरस्तीकरण की वर्षगांठ को कांग्रेस ने बताया काला दिवस, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
आर्टिकल 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पांच अगस्त को काला दिवस मनाया। इसके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को काले बैच और झंडा लहराकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्योंकि इस दिन लोगों की पहचान अधिकार और मान-सम्मान पर चोट की गई है
अलर्ट! अगले दो दिन भारी वर्षा के साथ भूस्खलन के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
अलर्ट! अगले दो दिन भारी वर्षा के साथ भूस्खलन के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारों से दूर रहे। मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि 8 और 9 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है जबकि जम्मू संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश और भूस्खलन होने की आशंका है।
जम्मू/श्रीनगर:- प्रदेश में मानसून की सक्रियता का असर दिख रहा है। घाटी में सोमवार को श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में तड़के मूसलधार वर्षा हुई। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
Uttarakhand Electricity: पिथौरागढ़ पहुंचे ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता, अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक
अधिकारी मानसून काल में अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं लेंगे। यह बातें ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) नवीन सिंह टोलिया ने सोमवार को पिथौरागढ़ और धारचूला डिवीजन के अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा- बकाया वसूली के लिए पूरे वर्ष भर प्रयास जारी रखे जाएं। बकायेदारों को नोटिस प्रेषित करने और बकायेदारों के संयोजन विच्छेद करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों से वर्षा सामान्य से कम हो रही थी। अब एक बार फिर मौसम के तेवर बदल सकते हैं। बागेश्वर व चमोली जिले के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून रुद्रप्रयाग टिहरी पौड़ी नैनीताल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है
केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए
केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए
केदारनाथ रेस्क्यू केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर सेना डीडीआरएफ एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस के जवानों का संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। ड्रोन से जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं।
Uttarakhand न्यूज़: घर में अकेले युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपित बोला- मुझे गुलाब का फूल दो
Uttarakhand न्यूज़: घर में अकेले युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपित बोला- मुझे गुलाब का फूल दो
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में छेड़छाड़ के प्रयास का मामला सामने आया है। काठगोदाम क्षेत्र के कारपेंटर ने युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया। आरोपित ने बहन का मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आइडी मांगी। बोला की उसे गुलाब दे। इसके बाद मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी कर ली है।
बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपये अनुदान, छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि
बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपये अनुदान, छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि
देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितों की अनुदान राशि में परिवर्तन किया गया है। अब बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिक की मृत्यु होने प उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। साथ ही आश्रितों के छात्रवृत्ति धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी।
Uttarakhand न्यूज़: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, गहने चुराए और हो गई गायब
Uttarakhand न्यूज़: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, गहने चुराए और हो गई गायब
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की एक ज्वेलरी शॉप की दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आई और पायल चोरी कर वहां से चली गई। दुकान स्वामी ने बताया जब स्टॉक चेक किया तो पायल कम थी। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे से चेक किया गया तो तीनों महिलाओं की करतूत कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि महिलाओं की पहचान की जा रही है।
Himachal News: 'अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्पतालों में बंद की हिमकेयर योजना', भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्खू
Himachal News: 'अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्पतालों में बंद की हिमकेयर योजना', भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्खू
Himachal न्यूज़ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्पतालों में हिमकेयर योजना बंद की गई है। जोनल स्तर के सभी सरकारी अस्पतालों में हिमकेयर योजना को यथावत रखा है। उन्होंने हैरानी जताई कि इस योजना के कारण ही प्रदेश में कई स्थानों पर निजी अस्पताल बड़ी संख्या में खुलते चले गए।