Skip to main content

Nainital में लाल-नीली बत्ती लगे वाहन में घूम रहे थे महाराष्ट्र के पर्यटक, पुलिस लगी पीछे; रंग में पड़ा भंग

Nainital में लाल-नीली बत्ती लगे वाहन में घूम रहे थे महाराष्ट्र के पर्यटक, पुलिस लगी पीछे; रंग में पड़ा भंग

Nainital News घूमने के लिए महाराष्ट्र से नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को लाल- नीली बत्ती लगे वाहन से सैर सपाटा करना महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने उनसे लाल-नीली बत्ती को लेकर पूछा तो वाहन स्वामी ने स्वयं को महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का भांजा बताया। अंबेडकर नगर ठाणे महाराष्ट्र निवासी दीप मोरे के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।

जेब में पैसे नहीं होने पर भी अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा टिकट, लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म

जेब में पैसे नहीं होने पर भी अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा टिकट, लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म

हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) से जनरल टिकट मिलने की सुविधा शुरू हो गई है। अक्सर देखा जाता है कि जनरल टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जिसमें कुछ लोगों की ट्रेन छूट ही जाती है। अब जनरल टिकट लेने वालों को डिजिटल पेमेंट कर मनचाहे स्टेशन का टिकट मिल जाएगा।

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ा; मलबा आने से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ा; मलबा आने से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित

Uttarakhand Weather Update पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय लोगों का हाल बेहाल है। पहाड़ पर भी भूस्खलन बढ़ा है। जौनसार बावर में भूस्खलन होने के कारण आए मलबे से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के नैनीताल टिहरी चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप

 

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार जिले में दुल्हन घंटों तक बरात के आने का इंतजार करती रही लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी बरात नहीं आई। कुछ ही देर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। जब दूल्हा बरात लेकर नहीं आया तो वह थाने पहुंची और मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।

चमोली में भारी वर्षा से दो भवन व एक गोशाला क्षतिग्रस्त, दो पुलिया भी बही

Chamoli News भारी बारिश ने चमोली जिले में काफी तबाही मचाई है। बादल फटने से मोक्ष नदी उफान पर है जिससे दो पुल बह गए। वही नंदानगर के भेंटी बांजबगड़ में एक गोशाला व दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भवन स्वामियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों ने रतजगा किया।

Image removed.

Badrinath Highway पर भारी भूस्खलन से नौ घंटे बंद रहा मार्ग, 1000 यात्री फंसे रहे

 

Badrinath Highway बदरीनाथ हाईवे पर पत्थर का एक बड़ा तुकड़ा टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि भूस्खलन का आभास होने पर स्थानीय लोगों ने यात्री वाहनों को रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे पर चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आ गया जिससे क्षेत्र में धूल का गुबार बन गया। वाहनों की आवाजाही रुकने से खतरा टल गया।

हिमाचल में भारी तबाही, बारिश और भूस्खलन से 288 सड़कें बंद, 100 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

हिमाचल में भारी तबाही, बारिश और भूस्खलन से 288 सड़कें बंद, 100 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है। प्रदेश में बारिश के कारण लगातार भूस्खलन होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस वजह से अब तक 280 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 100 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरिद्वार में मुलतान जोत महोत्सव आज, हजारों लोग खेलेंगे दूध की होली; लेंगे गंगा की स्वच्छता का संकल्‍प

अखिल भारतीय मुलतान संगठन की ओर से रविवार को 114वां मुलतान जोत महोत्सव मनाया जाएगा। भाईचारे के प्रतीक जोत महोत्सव में हरिद्वार ज्वालापुर देहरादून सहारनपुर आदि से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हवन यज्ञ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। हजारों लोग हरकी पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेलेंगे और गंगा में जोत प्रवाहित करेंगे।

सीमा पर बलिदान हुआ उत्तराखंड का जवान, आज देहरादून में सैन्‍य सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार

मोUttarakhand Solider Martyr चमोली जिले में पोखरी ब्लाक स्थित करछुना गांव निवासी 17वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू-कश्मीर में सीमा पर दुर्घटना में बलिदान हो गए। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया और यहां मिलिट्री हास्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ नयागांव श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

Vanantara Murder Case के मुख्य आरोपित पुलकित पर एक और केस दर्ज, की ऐसी करतूत कि चमोली से अल्मोड़ा जेल भेजा

Vanantara murder Case वनंतरा प्रकरण में युवती की हत्या के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य फिर चर्चा में है। जिसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल शिफ्ट किया गया है। इसी जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी भी बंद है। पुुलकित पर जिला कारागार चमोली के प्रभारी जेलर और प्रधान बंदी रक्षक से मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 वनंतरा प्रकरण में युवती की हत्या के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य फिर चर्चा में है। जिला कारागार चमोली के प्रभारी जेलर और प्रधान बंदी रक्षक से मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे अल्मोड़ा जेल शिफ्ट किया गया है।