Skip to main content

Jhansi Medical College: झांसी अग्निकांड की वजह आई सामने...जिंदा जले दस मासूम बच्चे, 39 सुरक्षित निकाले

Jhansi Medical College Fire Update झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग से लगी आग ने एनआईसीयू को अपनी चपेट में ले लिया। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। तीन कमेटियां जांच करेंगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे।

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने एनआईसीयू में शुक्रवार रात लगी भीषण आग कई परिवारों को भयंकर दर्द दे गई। इस हादसे में 10 परिवारों के नवजातों की जलने से मौत हो गई, जबकि 39 नवजात को हादसे में सुरक्षित निकाल लिया गया।

Bihar News: गया-डोभी NH पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल

बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। यह हादसा गया-डोभी NH-22 पर तारेगना मठ के पास हुआ। श्रद्धालु पटना में गंगा स्नान करने जा रहे थे। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मसौढ़ी (पटना)। गया जिले के बेलागंज के वाजिदपुर से पटना गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गुरुवार की शाम पटना-गया-डोभी एनएच-22 के किनारे तारेगना मठ के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई और 28 घायल हो गए।

Dehradun Car Accident: सनरूफ से बाहर निकले हुए थे सिर, पलक झपकते ही धड़ से हो गए अलग!

देहरादून में एक भीषण कार दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हो गई जिसमें से दो के सिर धड़ से अलग हो गए। हादसा ओएनजीसी चौक पर हुआ जब तेज रफ्तार इनोवा एक कंटेनर से टकरा गई। मृतकों में तीन छात्र-छात्राएं और तीन अन्य युवा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा का सनरूफ खुला हुआ था और दो युवाओं के सिर बाहर निकले हुए थे।

श्रीनगर के मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सैकड़ों बच्चे

श्रीनगर के कुर्सू राजबाग क्षेत्र में गुरुवार दोपहर मुस्लिम पब्लिक स्कूल में आग लग गई। स्कूल में आग लगने से चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया। सैकड़ों स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Dehradun Car Accident: 13 दिन पहले खरीदी थी कार, क्‍या पता था बन जाएगी छह दोस्तों का ''काल''?

Dehradun Car Accident देहरादून में एक दर्दनाक कार दुर्घटना में छह दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। परिवहन विभाग की तकनीकी टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में पाया कि कार की गति नियंत्रित न हो पाने के कारण हादसा हुआ। हालांकि अभी भी जांच जारी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Dehradun Car Accident: देहरादून में भीषण हादसा, कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार; छह युवक-युवतियों की मौत

Dehradun Car Accident कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के निकट देर रात बड़ा हादसा हो गया। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकराने के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। मृतकों में सभी युवक-युवतियां हैं। पुलिस के अनुसार कार किशननगर चौक से रही थी। ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को टक्कर मारी।

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक सड़क हादसे में छह युवक-युवत‍ियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था क‍ि कार क परखच्‍चे उड़ गए। हादसे में एक शख्‍स घायल भी हुआ है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Gujarat News: वडोदरा के कोयली में IOCL रिफाइनरी में विस्फोट, कई कर्मचारी फंसे

गुजरात के वडोदरा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रिफाइनरी में आज आग लग गई। आग दोपहर करीब 2 बजे प्लांट नंबर A-1 A-2 और बॉयलर में लगी। बॉयलर में जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ और आग स्टोरेज टैंकर तक भी फैल गई। विस्फोट के बाद सायरन बजाया गया। अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने या मौत की कोई खबर नहीं है।

वडोदरा। सोमवार को गुजरात के वडोदरा के कोयाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल इनकॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद पूरी रिफाइनरी में धुआं-धुआं हो गया। लोगों को निकालने और बचाव अभियान जारी है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटे समेत पांच लोगों की मौत

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन आर ने एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो गया। हादसा सुबह छह बजे घटित हुआ। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार पीछे से कैंटर में जा घुसी।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मटरिया के पास एक कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से घुस गई जिससे पिता और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों गाजियाबाद से गया बिहार जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Noida Accident नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन आर ने एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार खराब खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया और कार में सवार सभी लोग उसी में फंस गए।